Revdi Culture : क्या PM मोदी के खिलाफ जा रहे हैं CM योगी आदित्यनाथ ? ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #YogiOpposesModi
पीएम मोदी ने रेवड़ी कल्चर पर फिर निशाना साधा। संयोग से उसी दिन यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने महिलाओं के लिए फ्री बस सफर की घोषणा की। इसके बाद AAP ने भाजपा पर निशाना साधा। क्या योगी मोदी के खिलाफ जा रहे हैं ?
नई दिल्ली, 10 अगस्त : सियासत में सत्ताओं का टकराव कोई नई बात नहीं, लेकिन यही मतभेद एक ही पार्टी के अंदर होने लगें तो सियासी पंडितों की जिज्ञासा बढ़ने लगती है। आधुनिक राजनीतिक में प्रतिद्वंद्वी पर बढ़त के लिए मनोवैज्ञानिक बढ़त के लिए सोशल मीडिया के दौर में हैशटैग और ट्रेंडिंग कीवर्ड का सहारा भी लिया जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ जब बुधवार को हैशटैग #YogiOpposesModi ट्रेंड करने लगा। Revdi Culture पर पीएम मोदी के तीखे प्रहार के कुछ ही देर बाद UP में सीएम योगी आदित्यनाथ ने 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा का ऐलान किया। इस पर आम आदमी पार्टी (AAP) का कहना है कि भाजपा में आंतरिक टकराव स्पष्ट हो गया है।

क्या सचमुच आमने सामने का टकराव ?
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत जुलाई में UP के बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने चुनाव में मुफ्त बांटी जाने वाली चीजों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो मुफ्त चीजों का वादा कर रहे हैं, ऐसे लोग कभी हाईवे बनाकर नहीं देंगे। युवाओं से मुखातिब पीएम मोदी ने कहा, ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने बुधवार को एक बार फिर रेवड़ी संस्कृति पर टिप्पणी की और कहा, मुफ्त देने वाले एक दिन पेट्रोल-डीजल भी फ्री में देने की बात कहने लगेंगे।

लगता है UP में मोदी के खिलाफ बगावत
प्रधानमंत्री के Revdi Culture वाले बयान के बीच ही उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया कि 60 साल से अधिक आयु की महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा कराई जाएगी। इस पर आम आदमी पार्टी ने तंज कसा। राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने कहा, लगता है बिहार के बाद UP में भी मोदी के खिलाफ बगावत हो गई है। बता दें कि एक ही दिन पहले बिहार में नीतीश कुमार ने भाजपा से नाते तोड़ लिए और RJD नेता तेजस्वी के साथ मिलकर सरकार बनाई।

ट्रेंड हुआ #YogiOpposesModi : योगी मोदी के खिलाफ ?
आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली की विधायक आतिशी मार्लेना ने भी मोदी और योगी के बीच मतभेद को विरोध मानते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि मोदी मुफ्त स्कीम का विरोध कर रहे हैं, योगी मुफ्त योजनाओं के प्रस्ताव दे रहे हैं। साफ है, भाजपा में लकीर खींच दी गई है। उन्होंने अपने ट्वीट में योगी के ट्वीट को कोट भी किया। साथ ही हैशटैग #YogiOpposesModi का इस्तेमाल भी किया गया।

'देख रहा है न बिनोद
जैसे ही ट्विटर पर हैशटैग #YogiOpposesModi ट्रेंड हुआ, लोगों ने सवाल पूछने शुरू कर दिए। ट्विटर यूजर्स ने पूछा कि क्या CM योगी प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ हैं ? पंचायत 2 वेबसीरीज पर आधारित मीम 'देख रहा है न बिनोद' का भी इस्तेमाल हुआ। श्रीकांत दामोदर नाम के यूजर ने लिखा, देख रहा है न बिनोद कैसे प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत और रेवड़ी का मजाक बनाया जा रहा है। कुमारन नाम के यूजर ने लिखा, 10 साल मोदी का शासन देखने के बाद 2024 में देश योगी को पीएम देखना चाहता है।

महिलाओं के लिए अच्छी स्कीम
CM योगी के ऐलान की खबर को कोट कर प्रिया सिंह रघुवंशी नाम की ट्विटर यूजर ने लिखा कि ये महिलाओं के लिए काफी अच्छी स्कीम है, वे इसका स्वागत करती हैं। उन्होंने भी हैशटैग #YogiOpposesModi का इस्तेमाल कर योगी के उदार हृदय होने की सराहना की।

Free के चक्कर में Economy की ऐसी-तैसी...
राहुल चौहान नाम के यूजर ने आतिशी मार्लेना के ट्वीट को कोट कर लिखा, मुफ्त दी जाने वाली चीजों पर समुचित नियंत्रण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम फ्री चीजों का विरोध नहीं करते, लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि फ्री के चक्कर में इकोनॉमी का बंटाधार कर दिया जाए। कभी तो राजनीति से बाहर आकर देश के बारे में सोचो। ये सभी राजनीतिक दलों पर लागू है।
लगता है पीएम और CM योगी के बीच सब ठीक नहीं...
कुछ ट्विटर यूजर्स ने वीडियो मीम के जरिए भी मोदी-योगी के कथित मतभेद पर कमेंट किया। आदित्य गुप्ता नाम के यूजर ने आम आदमी पार्टी के वीडियो ट्वीट को रीट्वीट किया और हैशटैग #YogiOpposesModi के साथ सवाल पूछा कि मोदी और योगी ऐसे खुलेआम क्यों लड़ रहे हैं ? AAP ने जो वीडियो ट्वीट किया है, इसमें किसी फिल्म के किरदार पर मोदी और योगी के चेहरों का इस्तेमाल कर मीम बनाया गया है। वीडियो में हास्य कलाकार राजपाल यादव की मूवी क्लिप का भी इस्तेमाल है। अंत में गुजरात दौरे पर गए CM केजरीवाल का कमेंट है, कि पीएम ने कहा है फ्री की चीजें नहीं होनी चाहिए, CM घोषणा कर रहे हैं, लगता है दोनों के बीच कुछ...
Revdi Culture पर पीएम मोदी का बयान
सतीश कुमार नाकारानी ने भी पीएम मोदी और योगी के बीच सबकुछ ठीक नहीं होने को लेकर वीडियो ट्वीट किया। उन्होंने बुंदेलखंड में एक्सप्रेसवे उद्घाटन के मौके पर कही गई रेवड़ी कल्चर वाली वीडियो क्लिप शेयर की। इसमें पीएम मोदी मुफ्त की चीजों पर तल्ख टिप्पणी करते सुने जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में अंदरुनी लड़ाई शुरू हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications