रिटायर्ड जज ने जताई हत्या की आशंका, जस्टिस लोया के बारे में कही ये बात
नई दिल्लीः जस्टिस लोया की मौत की जांच के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करने से इनकार कर दिया, कई लोगों ने इसे काला दिन बताया। वहीं, इस फैसले पर कई लोगों ने असहमति जताई। बॉम्बे हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस बीजी कोलसे पाटिल भी फैसले से नाखुश देखे। एक समारोह में रविवार को बोलते हुए रिटायर्ड जस्टिस बीजी कोलसे ने अपनी हत्या की आशंका बताकर सनसनी फैला दी। रिटायर्ड जज अलायंस फॉर जस्टिस एंड पीस द्वारा आयोजित एक समारोह में बोल रहे थे।

रिटायर्ड जस्टिस बीजी कोलसे पाटिल ने जताई हत्या की आशंका
समारोह में बोलते हुए उन्होंने कहा कि मैं अन्याय के खिलाफ सच कहने से कभी डरूंगा नहीं। जब उनसे पूछा गया कि वो अपनी मौत की आशंका क्यों जता रहे हैं तो उनका कहना था कि जब जस्टिस लोया जिंदा थे तो दो वकील और एक जिला अदालत के जज उनसे मिलने आए थे। इनमें से जज और एक वकील की हत्या हो चुकी है।

रिटायर्ड जस्टिस बीजी कोलसे पाटिल ने खोले कई राज
बॉम्बे हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस बीजी कोलसे पाटिल ने कहा कि, 'कहा गया कि ट्रेन की बर्थ से गिरने से जिला जज की मौत हो गई, लेकिन वह हत्या थी। वहीं वकील को नागपुर में मार दिया गया। दूसरे वकील पर कंटेम्प्ट का केस चला, उन्हें जेल में मारने की योजना थी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। लगातार हो रही हत्याओं के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रशांत भूषण से मदद मांगी। केस में मैं सीधे हस्तेक्षेप कर रहा हूं और जिंदा बचा हूं, इसलिए मुझे मेरी हत्या की आशंका है।'

2014 में हुई थी जस्टिस लोया की हत्या
बता दें, जस्टिस लोया की दिसंबर 2014 को मौत हो गई थी, वो शोहराबुद्दी न शेख एनकाउंटर मामले की सुनवाई कर रहे थे। जस्टिस लोया की मौत पर उनकी बहन अनुराधा ने सवाल उठाया था। साथ ही स्वतंत्र जांच की मांग की गई थी।

जस्टिस लोया की मौत पर बहन ने उठाए थे सवाल
एक पत्रिका से इंटरव्यू देते हुए अनुराधा ने कहा कि उनके भाई की मौत पर उनके संदेह है। ये मामले पर कई नेताओं ने भी बयानबाजी की थी। हाल ही में स्वतंत्र जांच की मांग को लेकर पीआईएल दाखिल की गई थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था।
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान












Click it and Unblock the Notifications