हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 30 जून तक प्रतिबंध जारी रहेगा

नई दिल्ली, मई 28: देश की कोरोना स्थिति को देखते हुए सरकार ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध को जारी रखने का फैसला किया है। केंद्र सरकार ने नियमित अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री विमान सेवाओं पर लगे प्रतिबंध को 31 मई से बढ़ाकर 30 जून 2021 तक कर दिया है। यह प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय ऑल-कार्गो संचालन और विशेष रूप से विमानन नियामक द्वारा अनुमोदित उड़ानों पर लागू नहीं होगा।

Restrictions on scheduled international passenger flights to/from India extended till June 30th, 2021

डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) के ताजा नोटिफिकेशन के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर अब 20 जून 2021 तक प्रतिबंध जारी रहेगा। पिछले महीने ही प्रतिबंध को 31 मई तक के लिए बढ़ाया गया था। बता दें कि कोरोना वायरस के कारण यह प्रतिबंध पिछले साल मार्च 2020 में लागू किया गया था। पिछले साल कोरोना की स्थिति को देखते हुए सभी निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को प्रतिबंधित कर दिया गया था।

नोटिफिकेशन में कहा गया है कि सभी अंतरराष्ट्रीय कार्गो उड़ानों और डीजीसीए की ओर से अनुमति प्राप्त उड़ानों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। यानी कार्गो और अन्य अनुमति प्राप्त उड़ानें पहले की तरह जारी रहेंगी। इसके अलावा वंदे भारत मिशन और ट्रैवल बबल वाली सभी शेड्यूल्ड फ्लाइट पहले की तरह उड़ान भरती रहेंगी। संबंधित एजेंसियों की मंजूरी के बाद कुछ अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर उड़ानों को अनुमति दी जा सकती है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 2,59,459 लोगों को छुट्टी दी गई है, जिसमें 2,48,93,410 लोग अब तक कोविड से ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 20,57,20,660 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 29,19,699 लोगों को पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया है। भारत ने ठीक एक हफ्ते पहले 4,529 मौतों के साथ कोविड के कारण रिकॉर्ड मौतें दर्ज कीं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+