आम भारत के गुठलियों के दाम वसूल रहा पाकिस्तान
मुंबई। पिछले दिनों भारत की ओर से यूरोप के कई देशों को किए जाने वाले आम के निर्यात पर यूरोपीय संघ ने रोक लगा दी थी जिसका फायदा अब पड़ोसी देश पाकिस्तान को मिल रहा है। यूरोप के कई देशों की आम की जरूरत को पूरा करने के लिए यूरोप के कई देश पाकिस्तान का रुख कर रहे हैं। खबर यह भी है कि यूरोपीय संघ ने यूरोपीय संघ को पाकिस्तान से आम लेने की अनुमति दे दी है। जिससे पाकिस्तान के वारे के न्यारे हो गए हैं। पाकिस्तान विश्व में आठ वा आम निर्यातक देश है। पाकिस्तान विश्व में आठवां ऐसा देश है जहां आम सबसे ज्यादा होते हैं। लेकिन भारत की ओर से आम लेने पर रोक लगने पर अब पाकिस्तान अपने आम का निर्यात यूरोपीय देशों को कर रहा है।

यूरोप को खतरनाक कीड़े का है डर
भारत में महाराष्ट्र क्षेत्र में अलफांसों आम का काफी तादाद में उत्पादन होता है। इसकी लागत ज्यादा होने के कारण इसकी कीमत भी हमेशा ज्यादा होती है। लेकिन यह आम यूरोप की पहली पसंद हैं। लेकिन यूरोपीय संघ ने अपने देशों को भारत से आम लेने से अभी मना कर रखा है। भारत से आम के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके पीछे कहा जा रहा है कि भारत के आम में ऐसा खतरनाक कीड़ा पाया गया है जो उनकी जमीन की उत्पादकता पर गलत असर डाल सकता है साथ ही उनकी अन्य घरेलू फसल बरबाद हो सकती हैं।
करोड़ों का नुकसान
यूरोप की ओर से भारत के आम नहीं लेने से भारत को करोड़ों रुपए का नुकसान झेलना पड़ रहा है। एक अनुमान के मुताबिक भारत साल में 100 करोड़ टन आम का निर्यात करता था। जिस पर अब प्रतिकूल असर पड़ा है।
यहां जानिए अलफांसों आम के बारे में
- अलफांसो आम उत्पादन महाराष्ट्र क्षेत्र के आस-पास होता है।
- भारत में इसका महत्व इसलिए और भी ज्यादा था कि यूरोपीय देशों की यह पहली पसंद है लेकिन अभी फिलहाल प्रतिबंध है।
- साल में सौ करोड़ टन का निर्यात यूरोप को।
- भारत से मंगाई गई अलफांसो आम की खेप में ऐसे कीट पाए गए हैं जो यूरोप के नहीं थे। इस पर उनका यह कहना है कि यह कीट उनकी अन्य फसल को नुकसान पहुंचा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications