लोकसभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल पास हुआ, पक्ष में पड़े 370 वोट

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लोकसभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल पेश किया। बिल पर चर्चा के बाद सदन में वोटिंग हुई। जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाने वाला बिल पास हो गया है। इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पहले हुई वोटिंग को रद्द कर फिर से कराने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि, मशीनों ने ठीक से काम नहीं किया है। जिसके बाद से फिर से पुर्नमतदान का आदेश दिया।इस बिल के पक्ष में 370 वोट पड़े और विपक्ष में 70 वोट पड़े, जबकि एक सदस्य अनुपस्थित रहा।

J-K आरक्षण बिल हुआ वापस

J-K आरक्षण बिल हुआ वापस

पहले लोकसभा में अमित शाह की ओर से लाया गया संकल्प स्वीकार किया गया है। इसके बाद लोकसभा में राज्य पुनर्गठन बिल और जम्मू कश्मीर आरक्षण बिल पेश किया गया। इस पर वोटिंग हुई जिसमें बिल के पक्ष में 370 और विपक्ष में 70 वोट पड़े। एक सांसद गैर मौजूद रहा जबकि कुल 433 सदस्यों ने वोटिंग में हिस्सा लिया। इसके बाद लोकसभा में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को रद्द करने का प्रस्ताव रखा गया।इसके बाद इस प्रस्ताव पर हुई वोटिंग में पक्ष में 351 वोट पड़े जबकि विरोध में 72 वोट पड़े।

अनुच्छेद 370 को रद्द करने का प्रस्ताव लोकसभा में पारित

अनुच्छेद 370 को रद्द करने का प्रस्ताव लोकसभा में पारित

इसके बाद लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर आरक्षण बिल को लोकसभा से वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के आदेश के बाद जम्मू कश्मीर से धारा 370 अपने आप हट जाएगी और फिर वहां यह आरक्षण लागू जाएगा, इसलिए बिल को वापस लेता हूं। गृह मंत्री ने कहा कि राज्यसभा से भी यह बिल वापस लेने की अपील करूंगा। सदन ने गृह मंत्री को आरक्षण बिल वापस लेने की इजाजत दे दी। जम्मू-कश्मीर राज्य पुनर्गठन विधेयक लोकसभा में पास होते ही सदन में सांसदों ने नारे लगाए और एक दूसरे को बधाई दी।

17वीं लोकसभा का यह सत्र लोकसभा का सबसे स्वर्णिम सत्र रहा

17वीं लोकसभा का यह सत्र लोकसभा का सबसे स्वर्णिम सत्र रहा

लोकसभा आज अनिश्चित काल के लिए स्थगित की जा रही है। इस मौके पर स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि 1952 से लेकर 17वीं लोकसभा का यह सत्र लोकसभा का सबसे स्वर्णिम सत्र रहा है।उन्होंने कहा कि 17वीं लोकसभा का पहला सत्र 17 जून से शुरू हुआ था जो आज खत्म हो रहा है, जिसमें कुल 37 बैठकें हुआ, जो करीब 280 घंटे तक चली। इस सत्र में एक सत्र में अब तक सबसे ज्यादा, 36 विधेयक पारित किए गए, एक हजार से ज्यादा लोक हित के मुद्दे शून्यकाल में उठाए गए। लोकसभा स्पीकर ने मीडिया को भी बधाई दी और कहा कि आप लोगों ने सारगर्भित तरीके से सदन की कार्यावही को देश के सामने रखा। जिसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+