पश्चिम बंगाल का नया नाम होगा बंगाल, विधानसभा में प्रस्ताव पास, केंद्र के पास भेजा गया
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में सोमवार को राज्य का नाम बदलकर बंगाल करने का प्रस्ताव पास हो गया। प्रस्ताव के मुताबिक, बंगाली में इसे बांग्ला (Bangla), अंग्रेजी में बेंगाल (Bengal) और हिंदी (bangal) में बंगाल के नाम से जाना जाएगा।

ममता बनर्जी सरकार ने इस महीने की शुरुआत में ही यह संकेत दिए थे कि विधानसभा सत्र शुरू होने पर इस प्रस्ताव को रखा जाएगा। सोमवार को प्रस्ताव सदन में रखा गया जिसे विधानसभा ने हरी झंडी दे दी।
बता दें कि ममता सरकार ने 2011 में भी ऐसा प्रस्ताव लाकर राज्य का नाम बदलने का प्रयास किया था। प्रस्ताव पास होने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि इसे केंद्र के पास भेजा जा रहा है। संसद से प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद ही नाम बदला जा सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications