फेक TRP घोटाले में मुंबई पुलिस ने दाखिल किया आरोप-पत्र, रिपब्लिक TV का भी नाम
मुंबई। मुंबई पुलिस ने मंगलवार को फर्जी टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट (टीआरपी) मामले में स्थानीय अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। क्राइम ब्रांच इस केस में रिपब्लिक टीवी के डिस्ट्रीब्यूशन प्रमुख घनश्याम सिंह तथा दो चैनलों के मालिकों समेत अब तक 12 लोगों को 1400 पन्नों की चार्जशीट में आरोपी बनाया है। अपराध शाखा अब तक इस मामले में रिपब्लिक टीवी के डिस्ट्रिब्यूशन हेड समेत 12 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें से सात आरोपी जमानत पर बाहर हैं।
Recommended Video

पुलिस की चार्जशी में 140 गवाहों के नाम हैं, जिनमें फ़ोरेंसिक ऑडिटर और BARC या ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल के सदस्य शामिल हैं, जो चुनिंदा घरों की निगरानी करके TRP का आकलन करते हैं। सूत्रों के अनुसार, आरोपियों में से दो ने एक मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए हैं और संकेत दिया है कि इस मामले में गवाह बनना चाहते हैं। चार्जशीट में BARC द्वारा प्रस्तुत विश्लेषणात्मक डेटा और गवाहों, विज्ञापनदाताओं और विज्ञापन एजेंसियों के बयान शामिल हैं।
मुंबई पुलिस ने 6 अक्टूबर को एफआईआऱ दर्ज की थी और हंसा रिसर्च के एक अधिकारी नितिन जोकर की शिकायत के आधार पर अपनी जांच शुरू की। बता दें कि दो दिन पहले कथित फर्जी टीआरपी घोटाले के संबंध में ईडी ने भी का एक मामला दर्ज किया है, जिसकी मुंबई पुलिस जांच कर रही है।
फर्जी टीआरपी घोटाला पिछले महीने तब सामने आया था जब रेटिंग एजेंसी 'ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (बार्क) ने 'हंसा रिसर्च ग्रुप' के जरिए एक शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि कुछ टेलीविजन चैनल टीआरपी के आंकड़ों में हेरफेर कर रहे हैं। 'व्यूअरशिप डेटा' (कितने दर्शक कौन सा चैनल देख रहे हैं और कितने समय तक देख रहे हैं) दर्ज करने के लिए मशीन लगाने की जिम्मेदारी हंसा को दी गई थी। इस जानकारी को लीक किया गया और इसमें हेरफेर की गई।
-
Mumbai LPG Crisis: मुंबई में गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग बेहाल, ईंट पर चूल्हा बना खाना पकाने को हुए मजबूर -
Mumbai Pune Expressway: खुशखबरी, इतने दिनों तक टोल फ्री रहेगा मुंबई-पुणे एक्सप्रेस हाईवे, क्या है आखिर वजह? -
Mumbai weather: मुंबई में बढ़ी गर्मी और उमस, 35°C पहुंचा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट, क्या होगी बारिश? -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications