Republic Day Padade: ओडिशा की झांकी महिला सशक्तिकरण, रघुराजपुर की सांस्कृतिक विरासत को करेगी प्रदर्शित
Republic Day Tableau: इस वर्ष के गणतंत्र दिवस परेड में 16 राज्यों और नौ मंत्रालयों की 26 झांकियां भाग ले रही हैं। जिस में ओडिशा का झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र बनने वाली है। ओडिशा सरकार की ओर से 26 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदर्शित की जाने वाली ये झांकी महिला सशक्तिकरण और शिल्प गांव रघुराजपुर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शिल्प कौशल का प्रदर्शन करेगी।
तीन साल के बाद होगा जब गणतंत्र दिवस के मौके पर ओडिशा की सांस्कृतिक झांकी को कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित करने का मौका मिला है। ये झांकी राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में ओडिशा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निर्देशन में तैयार की गई है। ओडिशा सरकार के सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में इस बार ओडिशा की ये झांकी प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेगी।

ओडिशा का झांकी में क्या है विशेष?
कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित की जाने वाली विभिन्न राज्यों की झांकियों में शामिल ओडिशा की झांकी में इस बार ओडिशा की झांकी राज्य की समृद्ध कलाओं जैसे रघुराजपुर पट्टचित्र, हस्तशिल्प और कुटीर उद्योगों के माध्यम से आर्थिक विकास और ग्रामीण महिला सशक्तिकरण का संदेश भी प्रदर्शित किया जाएगा। झांकी 45 फीट लंबी, 14 फीट चौड़ी और 16 फीट ऊंची होगी।
झांकी में एक तरफ ओडिशा की महिला कारीगरों ने चंदुआ और पट्टचित्रा के निर्माण का प्रदर्शन किया गया है, तो वहीं बालासोर जिले के गोपालपुर के लाख्या कलाविकास केंद्र की महिला कलाकारों ने संबलपुरी नृत्य भी प्रदर्शन शामिल है।
तीन साल में एक बार मौका
गणतंत्र दिवस की झांकी को लेकर हर साल गणतंत्र दिवस परेड के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से लगभग 15 झांकियों का चयन किया जाता है। इसलिए प्रत्येक वर्ष सभी राज्यों को मौका नहीं मिलता। सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा गया कि शेड्यूल के मुताबिक राज्य और केंद्रशासित प्रदेश को तीन साल के भीतर एक बार मौका मिलता है।
2024 में इन राज्यों को मिला मौका
इस बार 16 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 2024 गणतंत्र दिवस परेड के लिए चुना गया है। जिसमें आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, लद्दाख, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, ओडिशा , राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश का नाम शामिल है। सूत्रों के मुताबिक जिन्हें इस बार मौका नहीं मिला उन्हें न्हें 23 से 31 जनवरी, 2024 तक लाल किले पर भारत पर्व में अपनी झांकी दिखाने के लिए आमंत्रित किया गया।












Click it and Unblock the Notifications