Republic Day Parade: अमेरिकन नेवी सील की तरह नजर आएंगे CRPF कमांडो, पहली बार होगा युद्धक पोशाक का प्रदर्शन
Republic Day Parade 2021: एक ओर जहां पाकिस्तान और चीन की सीमा पर भारतीय सेना दुश्मनों को सबक सिखाती है, तो वहीं दूसरी ओर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) 'अंदरुनी दुश्मन' यानी नक्सलियों से लोहा लेते हैं। केंद्र सरकार तीनों सेनाओं को हाईटेक उपकरण उपलब्ध करवाने के साथ ही सीआरपीएफ समेत अन्य सशस्त्र बलों को भी मजबूत कर रही है। इसका एक नजारा इस बार की गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगा, जहां सीआरपीएफ के कमांडो अमेरिकन नेवी सील की तरह हाईटेक उपकरणों के साथ नजर आएंगे।

CRPF को मिला किंग ऑफ नाइट विजन
सूत्रों के मुताबिक इस बार गणतंत्र दिवस परेड में सीआरपीएफ के कमांडो नए अवतार में नजर आएंगे, जहां उनके शरीर पर बुलेट प्रुफ जैकेट और ऑटोमैटिक राइफल होगी, साथ ही उनके हेलमेट में आपको नाइट विजन गॉगल्स (Night Vision Goggles) नजर आएंगे। इस चश्मे को किंग ऑफ नाइट विजन के नाम से भी जाना जाता है। CRPF के सूत्रों ने ये भी दावा किया कि यह पहली बार होगा जब भारत का सबसे बड़ा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल युद्धक गैजेट को प्रदर्शित करेगा।

क्यों खास है ये Night Vision?
मौजूदा वक्त में अमेरिकन नेवी सील दुनिया की सबसे खतरनाक कमांडो यूनिट मानी जाती है। 2 मई 2011 को नेवी सील ने पाकिस्तान के एबटाबाद में घुसकर मोस्ट वांटेड आतंकी ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था। ये पूरा ऑपरेशन रात के अंधेरे में हुआ था। उस दौरान जिस नाइट विजन उपकरण का इस्तेमाल नेवी सील्स ने किया था, वो अब सीआरपीएफ के पास भी है। फोर आई (Four Eye) नाइट विजन की वजह से ये 120 डिग्री तक का सटीक विजन उपलब्ध करवाते हैं। साथ ही ये बेहद हल्के होते हैं, जिस वजह से इन्हें आसानी से हेलमेट के ऊपर पहना जा सकता है।

बिना नाइट विजन मुश्किल था ऑपरेशन
पूर्व यूएस SEAL चीफ वॉरफेयर ऑपरेटर मैट बिसोनेट ने "No Easy Day" नाम से एक किताब लिखी थी, जिसमें ओसामा ऑपरेशन के बारे में कई बातें बताई गईं। बिसोनेट के मुताबिक मिशन के दौरान सभी अमेरिकी सैनिकों को 65 हजार डॉलर वाले फोर ट्यूब नाइट विजन गॉगल्स उपलब्ध करवाए गए थे। जब वो ओसामा के घर पहुंचे तो वहां पर एकदम घना अंधेरा था और विजिबिलिटी ना के बराबर थी। ऐसे में इन गॉगल्स की वजह से ओसामा को खोजने में काफी ज्यादा आसानी हुई।
-
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
Surya Midha Net Worth: कौन हैं 22 साल के सूर्या मिधा? जकरबर्ग को पछाड़ बने सबसे युवा अरबपति? अथाह है संपत्ति -
Petrol Price: पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
VIDEO: राष्ट्रपति ने प्रेमानंद महाराज को देखते ही किया प्रणाम! सादगी ने जीता दिल, क्या हुई आध्यात्मिक चर्चा?












Click it and Unblock the Notifications