सेना की वर्दी में घूम रहे हैं सात आतंकी, दिल्ली में हाई-अलर्ट
इंटेलिजेंस ब्यूरो ने रिपोर्ट दी है कि सात आतंकी सेना की वर्दी पहन कर देश में दाखिल हो चुके हैं। जिसका फायदा उठाकर ये सात लोग किसी वीआईपी जगह पर घुस सकते हैं।
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर आतंकी देश में किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। खुफिया एंजेसियों ने रिपोर्ट दी है जिसके मुताबिक अपने मंसूबे को अंजाम देने के लिए सात आतंकी देश में आ चुके हैं। इन सात आतंकियों से खतरे को देखते हुए दिल्ली में इंदिरा गांधी एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इंटेलिजेंस ब्यूरो ने रिपोर्ट दी है कि सात आतंकी सेना की वर्दी पहन कर देश में दाखिल हो चुके हैं।

आईबी के अनुसार पंजाब में चकरी और गुरदासपुर बॉर्डर पोस्ट पर सात आतंकी देखे गए हैं। सूचना के अनुसार इन आतंकियों पर भारतीय सेना के सूबेदार और कैप्टन रैंक के अफसरों की वर्दियां हैं, जिनका फायदा उठाकर ये सात लोग किसी वीआईपी जगह पर घुस सकते हैं। माना जा रहा है कि सीमापार से आकर इन सातों ने किसी तरह से भारतीय सेना की वर्दी हासिल कर ली है। इसी को देखते हुए पंजाब के साथ-साथ दिल्ली में भी अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और खास चौकसी बरती जा रही है। सीआईएसएफ अधिकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस को देखते हुए देश का राजधानी में एयरपोर्ट, मेट्रो स्टेशन और भीड़भाड़ वाले इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सभी की पूरी मुश्तैदी से तलाशी ली जा रही है।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एयरपोर्ट पर मुसाफिरों को बहुत ज्यादा चैकिंग की वजह से परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है और लोग इसके लेकर शिकायत भी कर रहे हैं। खासतौर से गहने उतार कर तलाशी की बात पर महिलाओं ने एतराज जताया है। आपको बता दें कि 26 जनवरी पर दिल्ली में होनें वाली परेड में देश-विदेश से लोग जुटते हैं। इसको लेकर सुरक्षा भी कड़ी रखी जाता है। इस दफा खुफिया एंजेसियों के खतरे के संकेत के बाद सुरक्षा और ज्यादा कड़ी कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications