Republic Day 2025: आज ध्वजारोहण या ध्वजावंदन? जानिए क्या है अंतर?
Republic Day 2025: 26 जनवरी केवल एक तारीख नहीं है बल्कि ये प्रतीक है हमारी पहचान का, हमारे मौलिक अधिकार का। मालूम हो कि 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था। तिरंगे के तीन रंग हमारे अस्तित्व की कहानी कहते हैं इसलिए इसका सम्मान और उसे सही तरीके से प्रदर्शित करना हमारा परम कर्तव्य है।
26 जनवरी को भी झंडा फहराने की परंपरा है और 15 अगस्त यानी कि स्वतंत्रता दिवस भी झंडा फहराया जाता है लेकिन आपको पता है कि दोनों ही स्थितियों के लिए अलग-अलग शब्द प्रयोग किए जाते हैं।

गणतंत्र दिवस में जब झंडा फहराते हैं तो उसे ध्वजावंदन (Flag Unfurling) कहते हैं और जब 15 अगस्त पर झंडा फहराते हैं तो उसे ध्वजारोहण (Flag Hoisting) कहते हैं।
क्या है दोनों स्थिति में अंतर? (Republic Day 2025)
- जब ध्वज को नीचे से ऊपर की ओर ले जाया जाता है तो उसे ध्वजारोहण (Flag Hoisting) कहलाता है, जो कि स्वतंत्रता का मानक है।
- स्वतंत्रता दिवस पर ध्वज को नीचे से ऊपर खींचा जाता है,जो ये दर्शाता है कि हमें बड़ी ही मुश्किलों के बाद आजादी मिली है।
- तो वहीं पहले से बंधे हुए ध्वज को जब धीरे-धीरे खोलकर फहराया जाता है तब उसे ध्वजावंदन (Flag Unfurling) हैं।
- ये प्रक्रिया गणतंत्र दिवस पर होती है, जो कि हमारी संवैधानिक व्यवस्था को बयां करता है।
- 26 जनवरी को झंडा राष्ट्रपति और स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री फहराते हैं।
कुछ नियम भी जान लीजिए (Republic Day 2025)
- ध्वज को कभी भी जमीन पर न रखें।
- फटा या गंदा ध्वज उपयोग में न लें।
- ध्वज को हमेशा सम्मानजनक तरीके से फहराएं और उतारें।
- ध्वज का सम्मान करें इसे रूमाल या अन्य कपड़े की तरह प्रयोग ना करें।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications