कोरोना को लेकर कर्नाटक के हालात पर एमपी रेणुकाचार्य न मांगा अपनी ही सरकार के स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा
दावणगेरे के होन्नाली से भाजपा विधायक रेणुकाचार्य ने कर्नाटक में कोरोना के कारण बिगड़ते हालत को लेकर अपनी ही सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर के इस्तीफे की मांग की है।
बेंगलुरु, 6 मई। दावणगेरे के होन्नाली से भाजपा विधायक रेणुकाचार्य ने कर्नाटक में कोरोना के कारण बिगड़ते हालत को लेकर अपनी ही सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर के इस्तीफे की मांग की है। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव एमपी रेणुकाचार्य ने ब्रुहत बेंगलुरु महानगर पालिका में बेड की कमी का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग मौज ले रहे हैं, उन्हें गरीबों की बिल्कुल भी परवाह नहीं है। अगर वे काम नहीं कर सकते तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी लापरवाही ने विपक्ष को सरकार पर हमलावर होने का मौका दिया है। उन्होंने आगे कहा कि जब राज्य इतने बड़े संकट से गुजर रहा है तो सुधाकर को दो विभाग संभालने की क्या जरूरत थी। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु में बेड ब्लॉकिंग स्कैंम के लिए और चामराजनगर
की घटना के लिए सुधाकर पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।
यह भी पढ़ें: बेंगलुरु : कोरोना बेड अलॉटमेंट के बड़ा 'खेल', मरीजों से वसूल जा रहे 1 लाख तक रुपए
रेणुकाचार्य ने स्वास्थ्य मंत्री सुधाकर पर निशाना साधते हुए कहा, 'भाजपा तुम्हारे ऊपर निर्भर नहीं है। आपकी वजह से सरकार भी काम नहीं कर पा रही है। यदि आप असमर्थ है तो इस्तीफा दें और दूसरों को मौका दें। पार्टी लोगों के कल्याण के लिए कड़ी मेहनत कर रही है उसके नाम को बदनाम करने की कोशिश मत करो।'
इससे पहले भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने भी बेंगलुरु कोविड बैड स्कैम मामले में सवाल उठाए थे जिसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री येदुयुरप्पा ने मामले की जांच का जिम्मा क्राइम ब्रांच को सौंपा था। सूर्या ने मंगलवार को कोरोना मरीजों को बेड दिये जाने में धांधली का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि घोटाले के चलते ही बिस्तरों की कमी हो गई। उन्होंने आगे कहा कि कुछ बीबीएमपी अधिकारी आरोग्य मित्र (अस्पताल संपर्क अधिकारी) और कुछ बाहरी एजेंट हैं, जिन्होंने बिस्तर घोटाले के लिए रिश्वत ली। बिस्तर ऐसे लोगों को दिए गए जिन्होंने पेमेंट किया। सूर्या ने कहा कि बिस्तर को 12 घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया जाता है, जिसके बाद उसे बेच दिया जाता है। अगर बेड नहीं बिकता है तो उसे फिर से अनब्लॉक कर दिया जाता है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications