बेंगलुरु : कोरोना बेड अलॉटमेंट का बड़ा 'खेल', मरीजों से वसूले जा रहे 1 लाख तक रुपए
बेंगलुरु, मई 6 : कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने पूरे देश में दहशत फैलाई हुई है। रोजाना 3 लाख से ज्यादा कोरोना के नए केस दर्ज हो रहे हैं। ऐसे में अस्पतालों में मरीजों के लिए कोविड बेड के लिए मारामारी हो रही है। दवाओं से लेकर ऑक्सीजन तक की किल्लत का सामना करना पड़ा रहा है। ऐसे में कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कोरोना मरीजों को बेड दिए जाने में बेड में धांधली का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने इस पूरे मामले में बुधवार को 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त कमल पंत ने विस्तृत जांच के लिए केस केंद्रीय अपराध शाखा पुलिस को सौंप दिया है। इससे पहले मंगलवार को डीसीपी (दक्षिण) हरीश पांडे ने कोविड बेड बुकिंग घोटाले में सामाजिक कार्यकर्ता नेथरावथी (40) और उसके भतीजे रोहित कुमार (22) की गिरफ्तारी की पुष्टि की थी। पुलिस द्वारा एक स्टिंग ऑपरेशन किए जाने के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया था।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस टीम ने कोरोना रोगी का रिश्तेदारों बनकर कोविड बेड के लिए संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने एक बेड के लिए 20 हजार से लेकर 40 हजार के बीच चार्ज करने की बात कही। आरोपी मरीजों को बिस्तर पाने के लिए व्हाट्सएप पर मैसेज भेजते थे। पुलिस के मुताबिक उनके बीबीएमपी वॉर रूम में संपर्क हैं, जहां से उन्हें अलॉटमेंट मिलता है। अब पुलिस उनके नेटवर्क की जांच कर रही हैं।
एक बेड के लिए मांगे 1.20 लाख रुपये
इधर, सेंट्रल डिवीजन पुलिस ने एक निजी अस्पताल में बेड ब्लॉकिंग का मामला दर्ज किया और एक कोरोना मरीज के बेटे से कथित रूप से 1.20 लाख रुपये निकालने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक आरोग्य मित्र है। पुलिस के अनुसार रोगी लक्ष्मीदेवम्मा को हाल ही में नेलमंगला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, उसकी हालत खराब हो गई, और उसे आईसीयू बिस्तर की आवश्यकता थी। इस दौरान आरोग्य मित्र ने एमएस रमैया अस्पताल में बेड के लिए 1.20 लाख की मांग की। जिसके बाद उन्होंने गूगल पे जरिए 50 हजार और 70 हजार कैश दिए, जिसके बाद मरीज को बिस्तर मिल गया। हालांकि कुछ घंटे बाद 29 अप्रैल को लक्ष्मीदेवम्मा की मृत्यु हो गई। घटना का पता तब चला जब परिवार ने आपातकालीन टेलीफोन नंबर 112 पर कॉल किया।












Click it and Unblock the Notifications