रेणुका चौधरी बोलीं- मोदी ने बाइडेन की पत्नी को 'ग्रीन डायमंड' गिफ्ट किया, लेकिन खुद की पत्नी को क्या दिया?
रेणुका चौधरी बोलीं- मोदी ने बाइडेन की पत्नी को 'ग्रीन डायमंड' गिफ्ट किया, लेकिन खुद की पत्नी को क्या दिया?
कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी एक बार फिर से प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसा है। इस बार उन्होंने सियासी हमला न करके व्यक्तिगत हमला किया है। रेणुका चौधरी ने पीएम मोदी द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी को ग्रीन डायमंड गिफ्ट करने को लेकर तंज कसा है।
क्या कहा रेणुका चौधरी ने?
पत्रकार ने जब सवाल किया कि पीएम मोदी ने जो बाइडेन की पत्नी को ग्रीन डायमंड गिफ्ट किया है तो इसपर क्या कहना चाहेंगी। तो इसपर जवाब देते हुए रेणुका चौधरी ने कहा कि यह अच्छी बात है कि मोदी जी ने जो बाइडेन की पत्नी को ग्रीन डायमंड गिफ्ट किया है लेकिन उन्होंने खुद की बीवी को क्या गिफ्ट किया है?

वीडियो में देखें क्या कहा रेणुका चौधरी ने?
शूर्पनखा विवाद से चर्चा में आईं थी रेणुका चौधरी
बता दें कि 7 फरवरी 2018 को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा को संबोधित कर रहे थे तो उसी दौरान किसी बात पर रेणुका चौधरी जोर से और लगातार हंसने लगी। इस पर प्रधानमंत्री ने तत्कालीन सभापति वेंकैया नायडु से कहा कि 'सभापति जी, मेरी आपसे प्रार्थना है रेणुका जी को आप कुछ मत कहिए। रामायण धारावाहिक के बाद ऐसी हंसी आज सुनने का सौभाग्य मिला है।' प्रधानमंत्री मोदी की इस बात पर सत्ता पक्ष के सांसदों के ठहाकों से सदन गूंज उठा था। बाद में रेणुका चौधरी ने मानहानि का केस करने की बात कही थी।
पीएम मोदी ने बाइडेन की पत्नी को स्पेशल गिफ्ट दिया
पीएम मोदी ने अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडेन को एक विशेष गिफ्ट दिया है। पीएम मोदी ने जिल बाइडेन को ग्रीन डायमंड गिफ्ट में दिया है। ये ग्रीन डायमंड 7.5 कैरेट का है। इसे लैब में तैयार किया गया है। इस हीरे का खासियत ये है कि ये पृथ्वी से निकाले गए हीरे के सभी गुणों को दिखाता है।












Click it and Unblock the Notifications