प्रियंका ने ली राहत की सांस, जमीन विवाद में नहीं करना होगा खुलासा
नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी ने राहत की सांस ली है। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत के बाद अब प्रियंका के जमीन लेनदेन को लेकर सूचना सार्वजनिक नहीं की जाएगी। हाई कोर्ट ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा खरीदी गई जमीन और उसकी कीमत की जानकारी सार्वजनिक करने पर रोक लगा दी।

इससे पहले सूचना आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रियंका के भूमि लेनदेन की जानकारी 10 दिनों के भीतर सार्वजनिक करने की बात कही थी, लेकिन हाईकोर्ट ने इस स्टे के बादप्रियंका गांधी ने बड़ी राहत की सांस ली है।
आपको बता दें कि प्रियंका ने सूचना सार्वजनिक किए जाने की मांग के बाद हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिसपर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने स्टे लगा दी है। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में प्रियंका गांधी द्वारा खरीदी गई प्रॉपर्टी के बारे में आरटीआई ऐक्टिविस्ट देवाशीष भट्टचार्य ने आरटीआई के जरिए जानकारी मांगी थी।












Click it and Unblock the Notifications