महज दो दिनों में 29,000 करोड़ रुपए बढ़ी मुकेश अंबानी की संपत्ति
नई दिल्ली। भारत के सबसे अमीर व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति में बीते दो दिनों में जबरदस्त इजाफा हुआ है। महज दो दिनों में ही मुकेश अंबानी की संपत्ति में 29, 000 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। संपत्ति में यह बढ़ोतरी दो दिन पहले आयोजित हुई रिलायंस की एजीएम बैठक के बाद देखने को मिली है। बता दें कि इस बैठक में रिलायंस ने कई प्रमुख घोषणाएं भी की।

एक तरफ शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिला है तो दूसरी ओर से रिलायंस के शेयर में भारी उछाल देखने को मिला है। जिसका फायदा कंपनी को मिल रहा है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, मुकेश अंबानी अब $ 49.9 बिलियन की कुल संपत्ति के साथ दुनियाभर के अमीरों की सूची में 13 वें स्थान पर है। एशिया के सबसे धनी व्यक्ति ने इयर-टू-डेट के आधार पर 5.57 बिलियन डॉलर की कमाई की है, जिसमें RIL का शेयर 15 प्रतिशत के करीब है।
इसके अलावा एजीएम की बैठक में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बड़ा ऐलान किया है। मुकेश अंबानी ने कंपनी को 18 महीने के भीतर ऋण मुक्त करने की योजना पेश की है। इसके लिए कंपनी अपने तेल और रसायन कारोबार में सऊदी अरामको और ईंधन खुदरा कारोबार में ब्रिटेन की बीपी को हिस्सेदारी देकर धन जुटाएगी।
कंपनी की 42वीं वार्षिक आमसभा को संबोधित करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि हमें इस वित्त वर्ष में सऊदी अरामको और बीपी के साथ डील पूरी हो जाने की उम्मीद है। इस डील के बाद कंपनी को 1.15 लाख करोड़ रुपए का निवेश मिलने की उम्मीद है। एजीएम की 42वीं वर्षगांठ पर बोलते हुए कहा अंबानी ने कहा कि रिलायंस जियो दूनिया की दूसरी सबसे बड़ी ऑपरेटर बनकर उभरी है, जबकि भारत में यह सबसे बड़ी ऑपरेटर है।
यह भी पढ़ें- 18 महीने में कर्ज मुक्त हो जाएगी रिलायंस, मुकेश अंबानी ने बताया पूरा प्लान
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications