जाकिर नाईक को भेजा जाएगा समन, जारी हो सकता है रेड कॉर्नर नोटिस

अगर जाकिर नाईक वापस नहीं आते हैं तो उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी हो सकता है और इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस भी भेजा जा सकता है।

नई दिल्ली। जाकिर नाईक पर शिकंजा कसने के लिए नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) जाकिर नाईक को समन भेजने की योजना बना रही है। साथ ही अगर जाकिर नाईक आधिकारिक एजेंसियों की अनदेखी करते हैं तो एनआईए उनके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी करने की योजना बना रही है।

zakir naik

सूत्रों का कहना है कि अगर जाकिर नाईक वापस नहीं आते हैं तो उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी हो सकता है और इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस भी भेजा जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो सऊदी अरब में रह रहे जाकिर नाईक को वहां की सरकार द्वारा भारत के सुपुर्द करना ही होगा।

एनआईए की बड़ी कार्रवाई

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाईक के एनजीओ इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) पर कार्रवाई तेज करते हुए उसके 12 ठिकानों पर छापेमारी की है।

एनआईए का शिकंजा लगातार इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाईक कसता ही जा रहा है। जाकिर नाईक के एनजीओ इस्लामिक रिसर्च फाउंडेंशन के मुंबई स्थित करीब 12 ठिकानों पर शनिवार को एनआईए की 9 टीमों ने छापेमारी की।

एफआईआर हो चुकी है दर्ज

इस कार्रवाई में 12 लाख कैश के साथ-साथ कई संदिग्ध वस्तुएं बरामद हुई हैं। एनआईए की छापेमारी में नगदी के अलावा इलेक्ट्रॉनिक स्टोरेज डिवाइस, कुछ फाइलें और कई जरूरी दस्तावेज भी मिले हैं।

इस कार्रवाई से पहले एनआईए ने शुक्रवार को इस्लामिक रिसर्च फाउंडेंशन के अध्यक्ष और इस्लामी उपदेशक जाकिर नाईक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

भाषणों से नफरत फैलाने का आरोप

जाकिर नाईक पर अपने भाषणों के जरिए नफरत फैलाने और धार्मिक भदभाव को भड़काने का आरोप है। एनआईए ने आईपीसी की धारा 153 ए और गैरकानूनी गतिविधियां निषेध एक्ट (UAPA) के तहत एफआईआर दर्ज की है।

एनआईए की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जाकिर नाईक और उसके सहयोगी अपने भाषणों से मुस्लिम युवाओं को बहकाने, उन्हें भारत समेत दुनिया में आतंकी गतिविधियां फैलाने के प्रोत्साहित करने के जिम्मेदार हैं।

केंद्र सरकार ने हाल ही में इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर पांच साल का प्रतिबंध लगाया है। इसका नोटिफिकेशन दो दिन पहले मुंबई पुलिस को मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+