यूपी-बिहार में बारिश को लेकर Red Alert जारी, 70 से ज्यादा लोगों की मौत

लखनऊ। मॉनसून के आखिरी दिनों में भी देश के कई राज्यों में भारी बारिश जारी है, जिसके कारण इन राज्यों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जगहों पर ट्रेन रोकी गईं हैं तो कई जगहों पर उनके रूट को डायवर्ट किया गया है। वहीं, मौसम विभाग ने यूपी और बिहार में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

यूपी और बिहार में भारी बारिश का कहर

यूपी और बिहार में भारी बारिश का कहर

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में दोनों की राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। बारिश के बाद बने बाढ़ जैसे हालात के कारण अभी तक दोनों राज्यों में 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यूपी की बात करें तो पूर्वांचल के कई जिलों में गंगा के बढ़े जलस्तर के कारण बाढ़ आ चुकी है और लाखों लोग प्रभावित हैं। वहीं, बारिश ने भी लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। शुक्रवार को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश के कारण 25 लोगों की मौत हो गई। यूपी में बीते चार दिनों में 73 लोगों की मौत हुई है।

70 से ज्यादा लोगों की मौत

70 से ज्यादा लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और बनारस समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी सरकार की तरफ से जारी बयान के अनुसार, बारिश के कारण घर गिरने, पेड़ गिरने व सांप के काटने से मौत हुई है। कच्चे मकानों के गिरने के अलावा दीवार गिरने के कारण भी लोगों की मौत हुई है। वहीं बिहार में भी हालात बुरे हैं।

बिहार में भी हालात बुरे

बिहार में भी हालात बुरे

बिहार में शुक्रवार से हो रही लगातार भारी बारिश ने राज्य के कई हिस्सों में सामान्य जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। इसके कारण रेल यातायात, स्वास्थ्य सुविधाएं और स्कूल आदि प्रभावित हुए हैं। मौसम विभाग ने 30 सितंबर तक शहर में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। बारिश के अलर्ट को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने मंगलवार तक सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर और गर्दनीबाग अस्पताल के परिसर में जलजमाव हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+