अगले कुछ घंटों मे राजस्थान के 12 जिलों में भारी बारिश की आशंका, मुंबई में आ सकता है हाई टाइड

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले कुछ घंटों में जयपुर, अजमेर, नागौर, झुंझुनू, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिलों व आसपास के इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश संभव है तो मुंबई में आज सुबह 11.39 बजे समुद्र में 4.42 मीटर का उच्च ज्वार (हाई टाइड) उठने की उम्मीद है।

Recommended Video

    Assam-Bihar समेत कई राज्यों में Flood की तबाही, अभी इन राज्यों में Heavy Rain Alert | वनइंडिया हिंदी
    देश के कई राज्यों में भारी बारिश के आसार

    देश के कई राज्यों में भारी बारिश के आसार

    यही नहीं अगले तीन घंटों के दौरान सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, ललितपुर जिलों और आसपास के इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। मालूम हो कि एक दिन पहले ही आईएमडी ने 18 और 19 अगस्त को राजस्थान , उत्तराखंड , गुजरात , महाराष्ट्र , गोवा समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई थी।

     भारी बारिश की वजह से 6 लोगों की मौत

    भारी बारिश की वजह से 6 लोगों की मौत

    इसलिए उसने यहां अलर्ट जारी किया था आपको बता दें कि उत्तराखंड और गुजरात में पहले से ही रेड अलर्ट जारी है, तो वहीं ओडिशा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मालूम हो कि राजस्थान पहले से ही मौसम की मार झेल रहा है, बीते शुक्रवार को तो यहां भारी बारिश की वजह से कई इलाके जलमग्न हो गए तो कहीं भारी बारिश की वजह से 6 लोगों की मौत हो गई थी।

    बदलेगा मौसम, होगी भारी बारिश

    आपको बता दें कि पूरे 39 साल के बाद जयपुर में महज 10 घंटे में 7.24 इंच बारिश हुई, जिससे पूरा शहर दरिया बन गया था, राज्य में बारिश का सिलसिला यूं ही चालू है और अगले दो दिनों के अलर्ट के बाद लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

    पूर्वोत्तर के राज्यों में भी अलर्ट जारी

    मौसम विभाग ने 20 तारीख को मेघालय, नागालैंड, मणिपुर , मिजोरम और त्रिपुरा में 19 और 20 अगस्त को भारी बारिश संभव है तो वहीं अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, गुरुग्राम, मानेसर, बिजनौर, चांदपुर के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, तो वहीं यूपी के आगरा, बरसाना, गढ़मुक्तेश्वर, हस्तिनापुर, खतोली, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, बिजनौर, चांदपुर में अगले 2 घंटों में हल्की से मध्यम तीव्रता वाली बारिश होने का अनुमान है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+