देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश के आसार, केरल में Red Alert

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि केरल के इडुक्की, कन्नूर और कसारगोड जिलों में अगले 24 घंटों में भारी से भारी बारिश की आशंका है,इसलिए इन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है जबकि एर्नाकुलम और कोल्लम में Orange Alert जारी किया गया है, तो वहीं अगले 24 घंटों के दौरान शिवमोग्गा, चिक्कमगलुरु, कोडागु और हासन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के होने के आसार हैं।

Recommended Video

    India Weather: Kerala,Odisha, Pune में झमाझम बारिश, इन राज्यों में Red Alert | वनइंडिया हिंदी
    केरल में मौसम विभाग ने 'रेड अलर्ट' जारी किया

    केरल में मौसम विभाग ने 'रेड अलर्ट' जारी किया

    इसके बाद विभाग ने 'रेड अलर्ट' जारी किया है और अब अधिकारी एहतियातन लोगों को सुरक्षित इलाके में भेजने की तैयारी कर रहे हैं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 20 सितंबर को उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तथा पास के इलाके में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है और इसके प्रभाव में केरल में 19-21 सितंबर के बीच बारिश और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

    दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में होगी बारिश

    दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में होगी बारिश

    जबकि IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामनी के मुताबिक दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 23 सितंबर और 24 सितंबर को अच्छी बारिश होने की आशंका है तो वहं मुंबई में 22 सितंबर को भारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि राजस्थान में यलो अलर्ट जारी है।

    आज और कल बरसात देखने को मिलेगी

    आज और कल बरसात देखने को मिलेगी

    विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है , जिससे मानसून द्रोणिका सागर से होकर गुजर रही है। एक द्रोणिका (ट्रफ) उत्तरी महाराष्ट्र से केरल कोस्ट तक बनी हुई है। इन तीन सिस्टम के सक्रिय रहने से देश के कई राज्यों में आज और कल बरसात देखने को मिल रही है।

    स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

    तो वहीं स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान अगले 24 घंटों के दौरान कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल समेत पूर्वोत्तर भारत में असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड में कई स्थानों पर मूसलाधार वर्षा हो सकती है। जबकि तेलंगाना, महाराष्ट्र, दक्षिण-पूर्वी गुजरात, पूर्वी व दक्षिणी मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और आंतरिक तमिलनाडु में भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के बीच एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की आशंका है, जबकि बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है जबकि दिल्ली समेत उत्तर भारत में मौसम शुष्क बना रहेगा।

     पश्चिम बंगाल में होगी बारिश

    पश्चिम बंगाल में होगी बारिश

    भारतीय मौसम विभाग ने सिक्किम और उप हिमालय पश्चिम बंगाल में भी अच्छी-खासी बारिश होने की आशंका व्यक्त की है, विभाग की मानें तो इन स्थानों पर आज भी हल्की सी मध्यम वर्षा देखने को मिलेग, तो वहीं असम, मेघालय और नगालैंड में ज्यादातर स्थानों पर आज मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+