Red Alert: केरल में मूसलाधार बारिश की आशंका, भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 48
नई दिल्ली। भारी बारिश ने केरल में आफत पैदा कर दी है, केरल के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई, बारिश का प्रकोप यूं ही जारी रहने वाला है और इस वजह से भारतीय मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और लोगों को सचेत रहने के लिए कहा है, तो वहीं शुक्रवार को भारी बारिश के कारण इडुक्की जिले में हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 48 पहुंच गई हैं तो वहीं कई लोग अभी भी लापता हैं तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने इडुक्की, मलप्पुरम और वायनाड समेत पूरे राज्य में 11 अगस्त तक भारी से भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है।

इन जगहों में हो सकती है आफत की बारिश
आईएमडी ने सोमवार से बुधवार तक पूर्वी और पश्चिमी यूपी, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, उत्तरी पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की आशंका जताई गई है, मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 घंटों के दौरान यूपी के लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, सहारनपुर और बरेली जिलों व आसपास के इलाकों में गरज के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान आसमानी बिजली की आशंका भी जताई गई है।

भारी से अति भारी बारिश होने के आसार
तो वहीं बुधवार तक दिल्ली-NCR में हल्की बारिश होने की आशंका है, जबकि अगले कुछ घंटों के दौरान तटीय कर्नाटक, केरल और दक्षिण कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।

स्काईमेट ने भी दी चेतावनी
स्काईमेट के मुताबिक कोंकण गोवा के उत्तरी क्षेत्रों, विदर्भ, मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

यहां भी बरसेंगे बादल
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तरप्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के क्षेत्रों में मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं पंजाब, हरियाणा, तेलंगाना के अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा का तटीय इलाका, गुजरात, कोंकण गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और मध्यप्रदेश के भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

भारी बारिश से बचने के लिए ये करें
- गैस और बिजली कनेक्शन बंद रखें, गैस लीक के हो तो सर्तक हो जाए।
- अगर निचले इलाके और क्षेत्र में रह रहे है तो वहां से किसी और सुरक्षित स्थान पर चले जाए।
- उबला हुआ पानी / क्लोरीनयुक्त पानी ही पिएं।
- सीवरेज, खुली नाली और गटर आदि से दूरी बनाए।
- टूट तार, बिजली के खम्बें आदि देखकर चलें।
- मलबा वगैरह का ध्यान रखें।
क्या ना करें
- पानी वाले क्षेत्र में न चलें।
- पानी वाले क्षेत्र में ड्राइव न करें/ या ड्राइव से बचें।
- पानी के संपर्क में आने वाले भोजन को न खाएं
- क्षतिग्रस्त या टूटे हुए बिजली से चलने वाली चीज़ो से दूरी बनाये रखें।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications