नीतीश कुमार के खिलाफ लालू की पार्टी ने खोला मोर्चा
नीतीश कुमार के खिलाफ भड़के लालू के नेता, बोले आप देश के मालिक नहीं हैं, भाजपा का समर्थन करना है तो खुलकर करिए
नई दिल्ली। नीतीश कुमार ने जिस तरह से राष्ट्रपति पद के लिए रामनाथ कोविंद को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है, उसने लालू प्रसाद यादव का मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नीतीश के फैसले के खिलाफ लालू की पार्टी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि नीतीश कुमार देशभर के मालिक नहीं हैं। राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि सबसे पहले नीतीश कुमार ने ही यह प्रस्ताव रखा था कि सभी धर्मनिरपेक्ष दलो को एक साथ राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार मैदान में उतारना चाहिए, लेकिन आखिरी समय पर उन्होंने अपना रुख बदल दिया है।

रघुवंश प्रसाद ने आरोप लगाया है कि नीतीश विपक्ष की एकता में फूट डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जदयू ने अलग फैसला लेकर विपक्षी दलों को कमजोर करने की कोशिश की है, इससे लोगों के बीच गलत संदेश जाता है। उन्होंने यह तक कह दिया कि नीतीश कुमार देशभर के मालिक हैं क्या। राष्ट्रीय जनता दल तमाम धर्मनिरपेक्ष दलों को एकजुट करके एक राष्ट्रीय विकल्प देने की कोशिश करेगा।
इसे भी पढ़ें- कोविंद की दावेदारी मोदी-शाह की 24x7 सियासत का बेजोड़ नमूना
वहीं राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने भी नीतीश कुमार के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि नीतीश महागठबंधन को ठेंगा दिखा रहे हैं, वह राजद और कांग्रेस को धोखा दे रहे हैं। अगर उन्हें भाजपा से दोस्ती निभानी है तो वह खुलकर कह दें, हमें क्यों धोखा दे रहे हैं। गौरतलब है कि एनडीए ने रामनाथ कोविंद को अपना राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है, जिसके बाद नीतीश कुमार ने कोविंद से राजभवन जाकर मुलाकात की थी और उन्हें इसकी बधाई दी थी। नीतीश कुमार ने अपने विधायकों संग बैठक करने के बाद कोविंद को समर्थन देने का ऐलान किया था।












Click it and Unblock the Notifications