ED का इस्तेमाल BJP चंदा वसूलने के लिए करती है? सवाल पर अमित शाह ने क्या दिया जवाब?
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एसबीआई ने इलेक्टोरल बॉन्ड यानी चुनावी चंदे से जुड़ी सभी जानकारी चुनाव आयोग को दे दी थी जिसके बाद इसे गुरुवार शाम को सार्वजनिक कर दिया गया।
इस डेटा से पता चला है कि 12 अप्रैल 2019 से 24 जनवरी 2024 तक चुनावी बॉन्ड खरीदने वाली टॉप 30 कंपनियों में से कम से कम 14 को केंद्रीय या राज्य जांच एजेंसियों द्वारा कार्रवाई का सामना करना पड़ा है।

इसे लेकर राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि ये उगाही का मैकेनिज्म हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये दुनिया का सबसे बड़ा वसूली रैकेट है। सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग का इस्तेमाल किया जा रहा है, बड़ी कंपनियां हैं उगाही की जा रही है, बड़े-बड़े ठेकों के शेयर लिए जा रहे हैं और ठेके लेने से पहले चुनावी बांड दिए जा रहे हैं।
इलेक्टोरेल बॉन्ड से जुड़े राहुल गांधी के आरोपों पर अमित शाह ने जवाब दिया है। इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में इस सवाल का जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा कि लेक्टोरल बॉन्ड के मुद्दे पर कहा कि चुनाव चंदा भारतीय राजनीति में से काले धन का वर्चस्व खत्म करने के लिए लाया गया था।
अमित शाह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट जो फैसला देती है, वो सभी को मानना होता है। मैं किसी भी मंच पर किसी भी व्यक्ति से चर्चा करने के लिए तैयार हूं, कोई मुझे ये समझा दे कि इलेक्टोरल बॉन्ड आने से पहले चंदा कैसे आता था। बॉन्ड से चंदा कैसे आता है।
अमित शाह ने आगे कहा कि आप अपनी कंपनी के चेक आरबीआई को देकर एक बॉन्ड खरीदते हैं और राजनीति पार्टियों को देते हैं। इसमें गोपनीयता का सवाल आ गया है, उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि जो कैश में चंदा आता था, उसमें किसका नाम सामने आया।
गृहमंत्री ने कहा कि ये एक परसेप्शन चलाया जा रहा है कि इलेक्टोरल बॉन्ड से बीजेपी को बड़ा फायदा हुआ है, क्योंकि बीजेपी पावर में है। अभी राहुल गांधी ने बयान दिया है कि दुनिया की सबसे बड़ी उगाही का बड़ा जरिया इलेक्टोरल बॉन्ड है, मालूम नहीं राहुल गांधी को ये लिखकर कौन देता है।
अमित शाह ने आगे कहा कि बीजेपी को करीब 6 हजार करोड़ के बॉन्ड मिले हैं। कुल बॉन्ड 20 हजार करोड़ के हैं तो 14 हजार के बॉन्ड कहां गए। उन्होंने कहा कि टीएमसी को 16 सौ करोड़, कांग्रेस को 14 सौ करोड़, बीआरएस को 12 सौ करोड़, बीजेडी के 775 करोड़ और डीएमके को 639 करोड़ के बॉन्ड मिले।
उन्होंने कहा कि देश में हमारे 303 सांसद हैं हमारे 6 हजार करोड़ के बॉन्ड मिले हैं, 242 सांसद जिन पार्टियों के हैं, उन्हें 14 हजार करोड़ के बॉन्ड मिले हैं। ये फिर क्यों शोर-शराबा कर रहे। उन्होंने कहा कि मैं दावा करता हूं कि जब हिसाब-किताब खुलेगा तो ये लोग किसी को फेस नहीं कर पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications