JNU बवाल पर अजय देवगन बोले- किसने किया, क्यों किया पता नहीं, लेकिन...

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन आमतौर पर सामाजिक मुद्दों पर कम ही बोलते हैं लेकिन 5 जनवरी के जेएनयू में हुए हिंसा पर उन्होंने खुलकर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में जो कुछ भी हुआ वह ठीक नहीं है। इस तरह की घटनाओं से तकलीफ होती है। बता दें कि बीते रविवार जेएनयू कैंपस में कुछ नकाबपोश 'गुंडो' ने छात्रों और टीचर्स के साथ मारपीट की थी जिसमें कई गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं: अजय

हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं: अजय

इस मुद्दे पर एक्टर अजय देवगन ने अमर उजाला से बात की और अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि देश में इस तरह की घटनाओं से तकलीफ होती है, जेएनयू में 5 जनवरी को जो भी हुआ वह ठीक नहीं था। अजय आगे कहते हैं कि वह सुबस से इस खबर पर ध्यान दिए हुए हैं, क्यों किया, किसने किया इस बात की तो जानकारी नहीं है लेकिन हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि सारी बात पता हुए बिना किसी मुद्दे पर कुछ भी कहना ठीक नहीं लेकिन हिंस्सा बिल्कुल भी सही नहीं है।

फिल्म प्रमोशन के लिए पहुंचे दिल्ली

फिल्म प्रमोशन के लिए पहुंचे दिल्ली

दरअसल, अजय देवगन अपनी आगामी फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' के प्रमोशन के लिए दिल्ली में आए हुए थे जहां उन्होंने मीडिया से बात की। जेएनयू हिंसा पर उनकी प्रतिक्रिया पूछे जाने पर उन्होंने जवाब दिया कि ऐसी घटनाओं से देश को नुकसान पहुंचता है। फिल्म के बारे में बात करते हुए अजय ने बताया कि तानाजी एक कोशिश है उन भूले बिसरे योद्धाओं को फिर से याद करना जिन्होंने अपनी पारिवारिक खुशियों को एक तरफ रखकर देश के लिए अपने जान की कुर्बानी दे दी।

फिल्म को लेकर हो चुका है विवाद

फिल्म को लेकर हो चुका है विवाद

अजय देवगन की फिल्म तानाजी का ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही इसको लेकर एनसीपी नेता ने विवाद खड़ा कर दिया था, उन्होंने फिल्म के निर्माता को खुले तौर पर धमकी दी थी। एनसीपी नेता और विधायक जितेन्द्र अव्हाड ने तानाजी फिल्म को लेकर एक धमकी भरा ट्वीट किया और फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए प्रसंगों को गैर ऐतिहासिक बताते हुए उसे तुरंत बदलने के लिए कहा था। इसके बाद फिल्म को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी जिसमें निर्देशक पर आरोप लगाया गाय कि उन्होंने फिल्म की कहानी में तानाजी मालुसरे के असली वंश को छुपा दिया है।

यह भी पढ़ें: पापा ने देश के लिए मेडल जीते और 'IDIOT' दीपिका देश तोड़ने वालों के साथ खड़ी है: पायल रोहतगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+