पापा ने देश के लिए मेडल जीते और 'IDIOT' दीपिका देश तोड़ने वालों के साथ खड़ी है: पायल रोहतगी

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'छपाक' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं लेकिन जब वो मंगलवार को अचानक जेएनयू पहुंची और विरोध कर रहे छात्रों का समर्थन किया तो उन्हें और उनकी फिल्म को लेकर बहस छिड़ गई, दीपिका के JNU जाने से कुछ लोग नाराज हैं तो कुछ लोग दीपिका का समर्थन भी कर रहे हैं, सोशल मीडिया पर इस वक्त #boycottchhapaak भी ट्रेंड कर रहा है।

पायल रोहतगी ने दीपिका पादुकोण को कहा 'IDIOT'

वैसे फिल्म जगत के ज्यादातर लोग दीपिका के समर्थन में खड़े हैं लेकिन एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने दीपिका पर निशाना साधते हुए उन्हें इडियट बता दिया है, हाल ही में खुद एक विवादित पोस्ट के कारण जेल जाने वाली पायल रोहतगी ने ट्विटर पर लिखा है कि जहां दीपिका के पिता ने भारत के लिए मेडल जीते हैं वहीं दूसरी तरफ दीपिका भारत को तोड़ने वाली फोर्स के साथ खड़ी हैं, आखिरकार दीपिका ने ये साबित कर दिया कि वे आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड हैं।

'मेघना गुलजार ने दीपिका का ब्रेनवॉश किया'

पायल ने दीपिका के लिए कई ट्वीट किए हैं, उन्होंने लिखा है कि पहले मेघना गुलजार ने दीपिका का ब्रेनवॉश किया था कि वे कुछ JNUSU प्रेसिडेंट से मिले, जिन्होंने कैंपस में गुंडों को अंदर जाने दिया, जिससे कि ABVP छात्रों की आवाज को दबाई जा सके जो 4 नई सेमिनार के लिए रजिस्टर कर रहे थे, लेफ्टिस्ट गुस्से में थे क्योंकि उनका मिडनाइट पीने का प्रोग्राम रुक गया था, यहां तो मुझे दीपिका पूरी इडियट लग रही है #BoycottChhapaak.

फिल्म 'छपाक' 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है

फिल्म 'छपाक' 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है

दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' 10 जनवरी को रिलीज होने जा रही है, दीपिका पादुकोण इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं, जबकि फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है, दीपिका अपनी फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन्स के सिलसिले में दो दिनों से दिल्ली में मौजूद थीं, दीपिका की मौजूदगी में कन्हैया कुमार 'जय भीम' और 'आवाज दो हम एक है' जैसे नारे लगाते नजर आए थे वही दीपिका वहां चुपचाप साइलेंड प्रोटेस्ट का हिस्सा बनीं रहीं, दीपिका कैंपस से लगभग दस मिनट के बाद वापस चली गईं थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+