कनिका कपूर पर भड़कीं बॉलीवुड सिंगर सोना मोहपात्रा, कहा- बेवकूफों से भरा पड़ा है भारत....

नई दिल्ली। बॉलीवुड में 'बेबी डॉल' और 'चिटिया कलाइयां' जैसे हिट सॉन्ग गाने वाली सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) का कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया है। उत्तर प्रदेश से कोरोना वायरस के अब तक 23 मामले सामने आ चुके हैं। कनिका 10 दिन पहले ही लंदन से लौटी थीं। लेकिन हैरानी की बात ये रही इस दौरान उन्होंने कोई परहेज नहीं किया और तीन से चार पार्टियों का हिस्सा बनीं। कनिका कपूर के साथ इन पार्टियों में संपर्क में आए लोगों पर भी कोरोना का खतरा बढ़ गया है। इस मामले में अब सिंगर सोना मोहपात्रा की भी प्रतिक्रिया आई है।

'सरकार से सबकुछ चाहते हैं'

'सरकार से सबकुछ चाहते हैं'

कनिका की इस लापरवाही को लेकर सोना मोहपात्रा ने ट्वीट करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है। सोना मोहपात्रा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा, 'कोरोना वायरस तबाह करके रख सकता है क्योंकि भारत गैर-जिम्मेदार मूर्खों से भरा पड़ा है, जो सरकार से सबकुछ चाहते हैं लेकिन बदले में कुछ देना नहीं चाहते।' सोना के इस ट्वीट पर लोगों ने उन्हें कनिका कपूर का नाम ना लेने की वजह से ट्रोल करने की कोशिश की तो उन्होंने एक और ट्वीट किया।

कनिका कपूर पर क्या बोलीं?

कनिका कपूर पर क्या बोलीं?

अपने दूसरे ट्वीट में सोना मोहपात्रा ने कहा, 'कनिका कपूर ने भारत आने पर अपनी ट्रैवल हिस्ट्री छिपाई (भगवान ही जाने कैसे), लखनऊ और मुंबई के कई कार्यक्रमों में गईं और पार्टी भी की, 5 स्टार होटल में ठहरीं, जबकि उन्हें कोरोना था! तो आप सब लोग मुझे ज्ञान दे रहे हो कि पीएम का भाषण कितना सरल था, क्या सच में?' बता दें सोशल मीडिया पर और भी बहुत से लोग कनिका पर गुस्सा निकाल रहे हैं।

नेताओं पर क्या कहा?

इसके बाद सोना ने एक और ट्वीट किया और कहा, 'वाकई में, नेता और लीडर्स, जो सोशल डिस्टेंसिंग की बात कर रहे हैं, लेकिन खुद पार्टियों में जा रहे हैं। सांसद दुष्यंत सिंह और यूपी के स्वास्थ्य मंत्री कनिका कपूर के साथ! कनार्टक के मुख्यमंत्री ने 2000 लोगों वाली एक शादी में शिरकत की।' बता दें कनिका जिस पार्टी में शामिल हुई थीं, उसमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी थीं। कनिका के कोरोना से पॉजिटिव होने की खबर आने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेशन में रख लिया है। एहतियात बरतते हुए लखनऊ के कई इलाकों को बंद कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+