RCB VS CSK: विराट के शानदार खेल को देखकर अनुष्का हुईं खुश, दिया फ्लाइंग KISS, तस्वीरें वायरल

मुंबई। आईपीएल का रोमांच अपने पूरे शबाब पर है, हर शाम यहां बड़े उलटफेर देखने को मिलते हैं, शनिवार शाम को भी ऐसा ही कुछ नजारा उस वक्त सामने आया, जिस वक्त आईपीएल की ताकतवर टीम माने जाने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 37 रनों से हरा दिया, जिसमें कप्तान विराट कोहली के 90 रनों की अहम भूमिका रही। पिछले कई मैचों में विफल रहने वाले विराट ने कल के मैच में अपने शानदार मैच से क्रिकेट प्रेमियों का मन तो मोहा ही साथ ही अपने आलोचकों को भी मुंह तोड़ जवाब दे दिया।

Recommended Video

    IPL 2020: Anushka Sharma gives flying kisses to hubby Virat Kohli as he scores 90 | Oneindia Sports
    अनुष्का ने दिया विराट को फ्लाइंग Kiss

    अनुष्का ने दिया विराट को फ्लाइंग Kiss

    जिस वक्त मैदान पर विराट, गेंदबाजों की धुनाई कर रहे थे, उस वक्त दर्शक दीर्घा में बैठी उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी जोर-जोर से तालियां बजा रही थीं और एक पल ऐसा भी आया जिसे देखकर हर कोई हैरान भी रह गया, दरअसल कोहली ने जैसे ही छक्का जड़ा, उसे देखकर अनुष्का काफी एक्साइटेड हो गईं और उन्होंने कोहली को 'फ्लाइंग किस' देकर पति की हौसला अफजाई की, अभी तक अनुष्का शर्मा के इस रूप को किसी ने नहीं देखा था।

    अनुष्का की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

    अनुष्का की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

    इसलिए जैसे ही अनुष्का का ये एक्शन लोगों के सामने आया, लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया, अनुष्का की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा का विषय बनी हुई हैं। जिस वक्त अनुष्का ने कोहली 'फ्लाइंग किस' दिया, उस वक्त कोहली भी स्माइल किए बिना नहीं रह पाए, आपको बता दें कि पिछले मैचों में कोहली की फिटनेस और बैटिंग पर काफी सवाल खड़े किए गए थे, उनकी नाकामी के लिए अनुष्का शर्मा को भी काफी बुरा-भला कहा गया था और ट्रोल किया गया था। यहां तक कि मशहूर प्लेयर सुनील गावस्कर ने भी कमेंट्री के दौरान अनुष्का पर कमेंट कर दिया था जिस पर अनुष्का ने आपत्ति जताई थी।

    कोहली के खेल से खुश अनुष्का, जमकर बरसाया प्यार

    कोहली के खेल से खुश अनुष्का, जमकर बरसाया प्यार

    गौरतलब है कि अनुष्का इन दिनों गर्भवती हैं और जनवरी 2021 तक विराट-अनुष्का के घर पर किलकारी गूंजने वाली है, प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद यह पहला मौका था जब अनुष्का सार्वजनिक रूप में नजर आईं हैं।

    कोहली ने खेली 90 रनों की नाबाद शानदार पारी

    कोहली ने खेली 90 रनों की नाबाद शानदार पारी

    मालूम हो कि आरसीबी की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 4 विकेट खोकर 164 रन बनाये तो वहीं सीएसके की टीम 8 विकेट खोकर सिर्फ 138 रन ही बना सकी और 37 रनों से मैच हार गई, आरसीबी की ओर से कोहली ने 90 रनों की नाबाद शानदार पारी खेली जिसमें चार चौके और चार छक्के भी शामिल हैं।

    यह पढ़ें: IPL 2020: वीरू के 'डीजल इंजन' वाटसन ने बताए T20 फॉर्मेट के टॉप-5 गेंदबाज, बुमराह को दिया खास स्थान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+