छठी बार लगातार आरबीआई रेपो रेट में कर सकता है कटौती, आम जनता पर पड़ेगा ये असर
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) रेपो रेट में कटौती कर सकता है। गिरती अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया जा सकता है। आरबीआई की द्विमासिक मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक कल सोमवार से शुरू हो रही है। इस तीन दिवसीय बैठक में जो भी फैसले लिए जाएंगे उनकी जानकारी 5 दिसंबर को दी जाएगी।

दरअसल देश में कुछ समय से आर्थिक मंदी का माहौल बना हुआ है। ऐसे में इससे उबरने के लिए केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति समिति फरवरी से अभी तक अपनी बैठकों मे पांच बार रेपो दर में कटौती कर चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications