RBI Governor Shaktikanta Das: शक्तिकांत दास 'गवर्नर ऑफ द ईयर' की उपाधि से सम्मानित, लंदन में मिला यह सम्मान
RBI Governor Shaktikanta Das: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास को बड़ा सम्मान से नवाजा गया है। शक्तिकांत दास को गर्वनर ऑफ द ईयर (Governor of the Year) का सम्मान मिला है।
उन्हें लंदन में सेंट्रल बैंकिंग ने गवर्नर ऑफ द ईयर की उपाधि से सम्मानित किया है। सेंट्रल बैंकिंग एक अंतरराष्ट्रीय आर्थिक शोध पत्रिका है। जिन्होंने आरबीआई गवर्नर को इस सम्मान से सम्मानित किया है।

कोविड महामारी और वैश्विक उथल-पुथल जैसे संकटों के दौरान भारत की बैंकिंग प्रणाली को कुशलता से संभालने के लिए उन्हें यह सम्मान मिला है।
आयोजकों ने कहा कि आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। उन्होंने मुश्किल समय में भारत का नेतृत्व किया, इसको लेकर उन्हें ये उपाधि मिली है।
मार्च 2023 में पब्लिशर द्वारा पुरस्कार के लिए उनकी सिफारिश की गई थी। वैश्विक उथल-पुथल और कठिन परिस्थितियों के दौरान केंद्रीय बैंक के उनके नेतृत्व के लिए उन्हें उपाधि से सम्मानित किया गया। उन्होंने भारत के बैंकिंग प्रणाली को COVID-19 महामारी, महत्वपूर्ण गैर-बैंकिंग कंपनियों, रूस-यूक्रेन युद्ध, आदि के दौरान कुशलता से प्रबंधित किया।
शक्तिकांत दास ने दिसंबर 2018 में आरबीआई का गवर्नर बने थे। उनकी नियुक्ति के महीनों पहले भारत की प्रमुख गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) दिवालिया हो गई थी, जिससे तरलता की कमी हो गई थी। पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी बैंक जैसे कई अन्य बैंक भी बंद हो गए थे। वह रघुराम राजन के बाद पुरस्कार से सम्मानित होने वाले दूसरे गवर्नर हैं। रघुराम राजन को 2015 में यह खिताब मिला था।
यह भी पढ़ें- RBI on 2000 Rupee note: आरबीआई बोला घबराने की जरूरत नहीं, नोट बदलने के लिए 4 महीने काफी हैं












Click it and Unblock the Notifications