PNB घोटाले से ली सबक: RBI ने बैंकों के लेटर ऑफ अंडरटेकिंग पर लगाई रोक
नई दिल्ली। 13000 करोड़ के पीएनबी घोटाले से सबक देते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने लेटर ऑफ एंडरटेकिंग और लेटर ऑफ कंफर्ट पर फौरन रोक लगा दी है। आरबीआई ने बैंकों की ओर से जारी होने वाले LoU और LoC पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

आरबीआई ने देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले के बाद इस पर रोक लगाते हुए इसके गलत इस्तेमाल पर लगाम लरा दी है। आपको बता दें कि पीएनबी घोटाले ने मुख्य आरोपी हीरा कारोबारी नीरव मोदी ने इसी LoU का गलत इस्तेमाल कर बैंकों से कर्ज लिया और बैंकिंग सेक्टर के सबसे बड़े स्कैम को अंजाम दिया।
अपने सर्कुलर में आरबीआई ने कहा है कि बैंक अब लेटर ऑफ एंडरटेकिंग और लेटर ऑफ कंफर्ट जारी नहीं करेंगे। आरबीआई ने बैंकों के ट्रेड क्रेडिट को रिव्यू करने के बाद LoU और LoC और बैंक गारंटी के गाइडलाइंस में संसोधन किया है। आरबीआई ने कहा है कि इंपोर्ट के लिए बैंकों द्वारा ट्रेड क्रेडिट के लिए एलओयू और एसओसी पर रोक लगाई गई है जबकि कुछ शर्तों के साथ देश में बिजनेस के लिए एलओसी और बैंक गारंटी पहले की तरह की जारी रहेंगे।
क्या है LoU
आपको बता दें कि लेटर ऑफ एंडरटेकिंग बैंक गारंटी होती है। बैंक इसे अपनी गारंटी पर कोड बेस्ड स्विफ्ट सिस्टम के जरिए जारी करता है, जिसे दिखाकर किसी भी बैंक से कर्ज लिया जा सकता है। इस मामले में हुई धोखाधड़ी में अंतिम जिम्मेदारी और देनदारी LoU जारी करने वाले बैंक की होती है।












Click it and Unblock the Notifications