रविदास मंदिर मामला: दलित संगठनों ने कल बुलाया पंजाब बंद, सीएम अमरिंदर ने PM मोदी से की ये अपील

नई दिल्ली। दिल्ली के तुगलकाबाद में श्री गुरु रविदार मंदिर को गिराने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का विरोध शुरू हो गया है। पंजाब में दलित संगठनों नें 13 अगस्त को राज्यव्यापी बंद बलुया है। दलित संगठनों के बंद के ऐलान के बाद राज्य के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने की अपील की है ताकि तनाव को कम किया जा सके।

Ravidas temple case: Dalit organizations called Punjab bandh on Aug 13, CM appealed to PM modi

बता दें कि अमरिंदर सिंह की यह अपील गुरु रविदास जयंती समरोह समिति के बैनर तले समुदाय के सदस्यों द्वारा राज्यव्यापी विरोध के ऐलान के बाद आया है। समिति ने यह भी अपील की है कि वह 15 अगस्त को 'ब्लैक डे' के रूप में मनाएगी। इस मामले को लेकर रविवार को अखिल भारतीय आदि-धर्म मिशन और साधु समाज के अध्यक्ष सतविंदर हीरा ने जालंधर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी।

इस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में साधु संप्रदाय, संत सरवन दास के अध्यक्ष भी शामिल हुए थे। दोनों अध्यक्षों ने कहा कि साधु संप्रदाय समाज, डॉ अम्बेडकर सभा और अन्य दलित संस्थाओं ने 13 अगस्त को राज्यव्यापी बंद बुलाया है। उन्होंने कहा कि राज्यव्यापी बंद के बाद 21 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन करेंगे। अध्यक्ष ने कहा कि 13 अगस्त को होने वाले विरोध प्रदर्शन राज्य भर में शांतिपूर्ण तरीके से होगा।

बता दें कि इसके विरोध में शनिवार को रविदास समुदाय के सदस्यों ने एनएच-1 पर अपना विरोध जताया था। बता दें कि इस मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर ने एक बयान में कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिप्पणी नहीं करता चाहते। लेकिन व्यक्तिगत रूप से वह इस ऐतिहासिक ढांचे को गिराने के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने समुदाय से अपील की कि वे अपना विरोध प्रदर्शन बंद करें क्योंकि उनकी सरकार केंद्र के साथ इस मामले को सुलझाने के लिए अपना पूरा समर्थन देने के लिए तैयार थी। अमरिंदर ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी से भी बात की है।

यह भी पढ़ें- पंजाब: ट्रक को ओवरटेक करते हुए बस ने बाइक को टक्कर मारी, 4 युवकों की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+