फ्रांस के राष्ट्रपति को देश की राजनीति में घसीटना दुर्भाग्यपूर्ण है: रविशंकर प्रसाद
नई दिल्ली। राफेल डील को लेकर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर राहुल गांधी की समझ कमजोर है। फ्रांस के राष्ट्रपति को घरेलू राजनीति में घसीटना दुर्भाग्यपूर्ण है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि परिवार के आस-पास की भीड़ में सामूहिक रूप से झूठ बोलने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

अगर कांग्रेस पार्टी उन्हें प्रधानमंत्री पद के लिए प्रस्तावित कर रही है तो उन्हें गंभीरता का परिचय देना चाहिए। उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति के मुद्दे पर और अध्ययन करना चाहिए। उन्हें भारत के सुरक्षा तंत्र को समझना होगा।












Click it and Unblock the Notifications