नए आईटी नियमों के तहत फेसबुक-गूगल की पहली रिपोर्ट से रविशंकर प्रसाद खुश, बोले- ये पारदर्शिता की तरफ बड़ा कदम

फेसबुक-गूगल की पहली रिपोर्ट पर बोले रविशंकर प्रसाद, ये एक बड़ा कदम

नई दिल्ली, 3 जुलाई: देश में नए आईटी नियमों के लागू होने के बाद बड़े गूगल, फेसबुक, इंस्टाग्राम ने अपनी पहली कंप्लायंस रिपोर्ट जारी कर दी है। इसको लेकर केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने खुशी जाहिर की है। प्रसाद ने कहा है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का आपत्तिजनक पोस्ट हटाना पारदर्शिता की दिशा में बड़ी शुरुआत है।

ravi sankar

रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को फेसबुक, इंस्टा और गगूल के अपनी पहली मासिक रिपोर्ट जारी करने से जुड़ी खबरों को शेयर करते हुए लिखा- गूगल, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे अहम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को नए आईटी नियमों का पालन करते हुए देखना सुखद है। इनका आईटी नियमों के हिसाब से प्रकाशित आपत्तिजनक पोस्ट को स्वैच्छिक रूप से हटाने पर रिपोर्ट पारदर्शिता की दिशा में एक बड़ा कदम है।

फेसबुक की ओर से शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में कई अहम बातें सामने आई हैं। रिपोर्ट में फेसबुक ने करीब 95 फीसदी प्रोएक्टिव मॉनिटिरिंग और एक्शन रेट की बात कही है। इंस्टाग्राम ने 80 प्रतिशत एक्शन रेट रिपोर्ट किया है। गूगल ने भी अपनी पहली मंथली ट्रांसपैरेंसी रिपोर्ट जारी की है। गूगल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उसे भारत में इस साल अप्रैल में पर्सनल यूजर्स से स्थानीय कानूनों या पर्सनल अधिकारों के कथित उल्लंघन से संबंधित 27,700 से अधिक शिकायतें मिलीं, जिसके चलते 59,350 सामग्रियों को हटाया गया। माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट कू ऐप ने भी शुक्रवार को अपनी पहली कंप्लायंस रिपोर्ट जारी की है। कू ने जून महीने में करीब 23 फीसदी कंटेंट रिमूव किया है।

भारत में 26 मई से लागू हुए आईटी नियमों को लागू किया गया है। नए आईटी नियमों के तहत 50 लाख से अधिक यूजर्स वाले बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को हर महीने अपनी ऑब्जरवेंस रिपोर्ट पब्लिश करनी होगी, जिसमें प्राप्त शिकायतों और उन पर की गई कार्रवाई का विवरण होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+