ड्राइविंग लाइसेंस से लिंक होगा आधार, मोदी सरकार कर रही है तैयारी

नई दिल्लीः केंद्र सरकार अब ड्राइविंग लाइसेंस को आधार से जोड़ने की तैयारी कर रही है। ये बात कही है देश के कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने। देहरादून के एक कार्यक्रम में बोलते हुए कानून मंत्री ने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस को आधार से जोड़ने के बारे में उन्होंने सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बातचीत की है। इसके पीछे का तर्क दिया जा रहा है कि ऐसा करने से सड़क हादसे करके भाग जाने वाले लोगों को पकड़ा जा सकेगा।

आधार से लिंग होगा ड्राइविंग लाइसेंस

आधार से लिंग होगा ड्राइविंग लाइसेंस

इसके अलावा शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। कानून मंत्री का कहना था कि व्यक्ति अपना नाम बदल सकता है लेकिन फिंगरप्रिंट नहीं बदल सकता। सरकार ने इसके लिए तैयारी भी करनी शुरू कर दी। जल्दी ही इसको लागू किया जाएगा।

एक साल पहले भी सरकार की ओर से हुई थी ऐसी बातें

एक साल पहले भी सरकार की ओर से हुई थी ऐसी बातें

ड्राइविंग लाइसेंस को आधार से जोड़ने की बाते पिछले साल भी हुई थी। पिछले साल सिंतबर महीने में कानून मंत्री का कहना था कि मोदी सरकार ड्राइविंग लाइसेंस को आधार कार्ड से जोड़ने पर विचार कर रही है। लेकिन मार्च महीने में सुप्रीम कोर्ट ने कल्याणकारी योजनाओं के साथ आधार को लिंक करने की समय सीमा अनिश्चितकाल के लिए आगे बढ़ाने का आदेश दिया था।

आधार की अनिवार्यता को लेकर सुप्रीम कोर्ट जा चुका है केस

आधार की अनिवार्यता को लेकर सुप्रीम कोर्ट जा चुका है केस

बता दें, आधार की अनिवार्यता को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कई बार याचिका दायर की जा चुकी है। इस केस की सुनवाई पांच जजों की संविधान पीठ ने की थी आधार पर सुप्रीम कोर्ट में जाते ह सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं के अलावा बाकी सभी केंद्र व राज्य सरकारों की योजनाओं में आधार की अनिवार्यता पर रोक लगाई गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+