रवीना टंडन की बेटी राशा बनीं ब्लैक बैल्ट, फोटो शेयर कर एक्ट्रेस ने कही ये बात
मुंबई। एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा ब्लैक बेल्ट हो गई हैं। राशा ने ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हासिल की है। रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। बेटी को ब्लैक बेल्ट मिलने के बाद उसके साथ तस्वीरें शेयर करते हुए रवीना टंडन ने कहा है कि ये एक मां को तौर पर उनके लिए गर्व करने का क्षण है।
Recommended Video

मेरी बेटी ब्लैक बेल्ट
रवीना टंडन ने राशा के साथ तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें राशा ब्लैक बेल्ट बांधे दिख रही हैं और रवीना उनका सर्टिफिकेट दिखाती नजर आ रही हैं। मां बेटी की यह जोड़ी काफी खुश नजर आ रही है। रवीना ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- मेरी बेटी ब्लैकबेल्ट। राशा थडानी गर्व है तुम पर। तुमने अपना मास्क नहीं हटाया और प्रोटोकॉल का पालन किया है। मुझे यह पसंद आया जिस तरह तुमने कहा- कल स्कूल जाना है।

राशा बॉक्सिंग भी सीख रही हैं
रवीना टंडन की बेटी राशा 16 साल की हैं। वो पढ़ाई कर रही हैं लेकिन साथ ही स्पोर्ट्स में भी दिलचस्पी रखती हैं। मार्शल आर्ट में तो वो ब्लैक बेल्ट हो ही गई हैं, वहीं बॉक्सिंग भी वो सीख रही हैं। बता दें कि रवीना टंडन चार बच्चों की मां हैं। रवीना ने शादी से पहले 1995 में दो बेटियों पूजा और छाया को गोद लिया था। रवीना टंडन ने 2004 में अनिल थडानी से शादी की की। शादी के बाद उनके दो बच्चे बेटी राशा और 13 साल का बेटा रणवीरवर्धन है।

रवीना को बॉलीवुड में हो गए हैं 30 साल
रवीना टंडन को बॉलीवुड में लंबा समय हो गया है। उन्होंने 1991 में रिलीज हुई फिल्म 'पत्थर के फूल' से डेब्यू किया था, यानी उनको बॉलीवुड में 30 साल हो गए हैं। इस फिल्म में सलमा खान उनके साथ थे। रवीना ने अपने समय के सभी बड़े सितारों के साथ काम किया है। इस समय रवीना साउथ के एक्टर यश के साथ फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 में काम कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेता संजय दत्त भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।
-
किस मुश्किल में फंसे थे Rajesh Khanna? कैसे कामयाब होते गए Amitabh Bachchan? प्रेम चोपड़ा ने बताया सच -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का धमाकेदार टीजर रिलीज, वरुण धवन की कॉमेडी का लगा दमदार तड़का -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Asha Bhosle-ओपी नय्यर की दर्दनाक मोहब्बत, 4 बच्चों के पिता के प्यार में पागल थीं गायिका, फिर टूटा दिल -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Mumbai Bangalore Vande Bharat Sleeper: मुंबई से बेंगलुरु तक चलेगी स्लीपर वंदे भारत, कितना होगा किराया? -
Mumbai Water Cut Update: 18 घंटे नहीं मिलेगा पानी, इन इलाकों में होगी भारी कटौती, BMC ने जारी किया अलर्ट












Click it and Unblock the Notifications