Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राखी सांवत की मां ने अस्पताल से कहा शुक्रिया तो बोले सोहेल खान- फिक्र मत करना, जब जरूरत हो कॉल कर लेना

राखी सांवत की मां ने अस्पताल से कहा शुक्रिया तो बोले सोहेल खान- फिक्र मत करना, जब जररूत हो कॉल कर लेना

मुंबई। एक्ट्रेस राखी सावंत की मां जया सावंत काफी दिन से कैंसर से जूझ रही हैं। कैंसर के इलाज के लिए इस समय वो अस्पताल में हैं। हाल ही में राखी सावंत और जया सावंत दोनों ने ही वीडियो जारी कर कहा था कि एक्टर सलमान खान और उनके भाई सोहेल खान ने इलाज में उनकी काफी मदद की है। इसके बाद सोहेल खान ने एक बार फिर मदद का हाथ बढ़ाया है। सोहेल ने राखी से कहा है कि किसी भी वक्त अगर उनकी कोई मदद चाहिए तो वो उनको बेझिझक कॉल कर सकती हैं।

सोहेल ने वीडियो में क्या कहा है?

सोहेल ने वीडियो में क्या कहा है?

राखी सावंत ने अपने इंस्टा पर सोहेल का ये वीडियो जारी किया है। राखी ने वीडियो शेयर करते हुए सलमान खान और सोहेल को दुनिया का अपना बेस्ट भाई कहा है। इस वीडियो में सोहेल कह रहा हैं- राखी, आपको या आपकी मम्मी को किसी चीज की जरूरत हो तो आप मुझे सीधा कॉल कीजिए। मैं आपकी मां से कभी मिला नहीं हूं, लेकिन मैं आपको जानता हूं कि आप बहुत स्ट्रॉन्ग हो तो जाहिर है कि आपकी मां भी बहुत स्ट्रॉन्ग होंगी। मैं उनके जल्दी ठीक होने की दुआ करता हूं। जब वह ठीक हो जाएंगी तो मैं उनसे बात करूंगा।

Recommended Video

    Salman Khan से मदद पाकर भावुक हुईं Rakhi Sawant की Mom, Video Share कर कही ये बात |वनइंडिया हिन्दी

    जया सावंत ने अस्पताल से कहा था शुक्रिया

    राखी सावंत ने एक दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वो खुद हैं और उनकी मां बेड पर लेटी हुई हैं। वीडियो में राखी की मां जया कह रही हैं- सलमान जी थैंक्यू बेटा, सोहेल जी थैंक्यू। ये जो अभी मेरा कीमो चल रहा है। मैं अभी अस्पताल में हूं। आज चार हो गए, अब दो बाकी है। उसके बाद ऑपरेशन होगा। आप लोगों को परमेश्वर खूब आगे बढ़ाए। आप सही सलामत रहो और आपकी हर एक मनोकामना पूरी होगी।

    राखी लगातार कर रहीं सलमान खान और सोहेल की तारीफ

    राखी लगातार कर रहीं सलमान खान और सोहेल की तारीफ

    राखी सावंत ने हाल के दिनों में कई बार सलमान खान और सोहेल खान की तारीफ की है। राखी का कहना है कि दोनों ही भाईयों ने इस मुश्किल वक्त में उनकी बहुत मदद की है।राखी सावंत खुद को बिग बॉस 14 में मौका मिलने की वजह भी सोहेल को ही मानती हैं। वहीं मां के इलाज में दोनों भाईयों की ओर से मिली मदद का जिक्र भी वो कई दफा कर चुकी हैं। उनका कहना है कि अपनी मां का कैंसर का इलाज करवाने के लिए उनके सामने पैसे की तंगी थी तो सलमान उनकी मदद के लिए आगे आए।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+