Raveena Tandon ने बेटी के साथ किया शहनाज गिल के Bigg Boss गाने पर फनी डांस, देखें Viral Video
Raveena Tandon ने बेटी के साथ किया शहनाज गिल के Bigg Boss गाने पर फनी डांस, देखें Viral Video
Raveena Tandon viral video: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थदानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और यश मुखाटे (Yash Mukhate) के वायरल हुए रेप वीडियो 'त्वाडा कुत्ता टॉमी, साडा कुत्ता कुत्ता' पर फनी डांस करते दिख रही हैं। रवीना टंडन ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने फैन्स के साथ-साथ वीडियो और फोटो शेयर करती हैं।

रवीना टंडन और उनकी बेटी का ये फनी डांस वीडियो लोगों को काफी पंसद आ रहा है। वीडियो में राशा और रवीना दोनों ने ही रेड रंग का टी-शर्ट और ब्लू रंग का डेनिम पहना है। रवीना टंडन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, "यश मुखाटे और शहनाज गिल मुझे ये बहुत पसंद आया है। तुम दोनों बहुत ही अच्छे हो। मैंने जबतक इस प्लेआउट को नहीं देखा था, तबतक ढोल की बीट पर इतना थिरकना नहीं चाहती थी।"
रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा का ये वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो पर फैन्स भी काफी कमेंट कर रहे हैं। वीडियो में एक लाख 41 हजार से ज्यादा लाइक्स हैं।
रवीना टंडन के प्रोजेक्ट की बात करे तो वो साउथ के सुपरस्टार यश के साथ फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 में दिखाई देंगी। इस फिल्म रवीना के साथ-साथ एक्टर संजय दत्त भी होंगे। इस फिल्म के जरिए रवीना सालों बाद बॉलीवुड के बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications