Ration Card eKYC: घर बैठे कैसे पूरी करें राशन कार्ड की केवाईसी प्रक्रिया? इसके बिना नहीं मिलेगा योजना का लाभ
Ration Card e KYC: भारत सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए बड़ा कदम उठाया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) का लाभ सही लोगों तक पहुंचे। अब राशन कार्डधारकों के लिए e-KYC (इलेक्ट्रॉनिक केवाईसी) करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। यह कदम योजना में पारदर्शिता बढ़ाने और गलत लाभार्थियों को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है। सरकार ने इसे इतना आसान बनाया है कि आप इसे घर बैठे अपने मोबाइल फोन से पूरा कर सकते हैं।
यदि किसी को इस प्रक्रिया में तकनीकी परेशानी होती है, तो नजदीकी राशन डीलर या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर ऑफलाइन भी यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। नए नियमों के अनुसार, हर पांच साल में e-KYC अपडेट करना जरूरी है। यानी अगर आपने पिछली बार 2020 में e-KYC करवाई थी, तो अब इसे तुरंत अपडेट करना आवश्यक है। इस प्रक्रिया से ना केवल राशन योजना का लाभ सही लोगों तक पहुंचेगा, बल्कि भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी की संभावना भी कम होगी।

Face e-KYC और ऐप आधारित वेरिफिकेशन ने इसे बेहद सरल बना दिया है। अब सिर्फ कुछ क्लिक में आप अपनी पहचान वेरिफाई कर सकते हैं और योजना का लाभ बिना किसी बाधा के ले सकते हैं। आप अपने स्मार्टफोन से Face e-KYC के जरिए घर बैठे प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए स्टेप्स हैं-
ये भी पढ़ें: PM Kisan Samman Nidhi: कब आएगी पीएम किसान की 21वीं किस्त? e-KYC के बिना नहीं मिलेगा योजना का लाभ
- ऐप डाउनलोड करें: अपने फोन में 'Mera KYC' और 'Aadhaar FaceRD' ऐप डाउनलोड करें।
- लॉग इन और आधार: 'Mera KYC' खोलें और अपनी लोकेशन डालें।
- जानकारी भरें: आधार नंबर और मोबाइल पर आए OTP से वेरिफाई करें।
- Face e-KYC: स्क्रीन पर दिख रही जानकारी चेक करें और Face e-KYC का विकल्प चुनें।
- फोटो क्लिक करें: कैमरा अपने आप चालू होगा, फोटो क्लिक करें।
- सबमिट करें: फोटो क्लिक करने के बाद Submit बटन दबाएं।
e-KYC हुई या नहीं, ऐसे करें चेक
यदि आप जानना चाहते हैं कि आपकी e-KYC पूरी हुई या नहीं, तो:
- 'Mera KYC' ऐप खोलें और आधार नंबर, कैप्चा और OTP डालें।
- स्क्रीन पर Status: Y दिखे तो e-KYC पूरी हो चुकी है। N दिखे तो प्रक्रिया दोबारा करें।
ऑफलाइन e-KYC का तरीका
अगर मोबाइल ऐप से e-KYC करना मुश्किल हो, तो आप ऑफलाइन भी यह कर सकते हैं:
- राशन डीलर: अपने नजदीकी राशन डीलर के पास जाएं।
- कॉमन सर्विस सेंटर (CSC): CSC पर जाकर भी यह काम करवा सकते हैं।
ऑफलाइन प्रक्रिया में आपको केवल अपना आधार और राशन कार्ड ले जाना होगा। वहां Biometric Verification के जरिए e-KYC पूरी कर दी जाएगी।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: 21वीं किस्त से पहले बड़ी गड़बड़ी का खुलासा, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? नहीं आएंगे पैसे












Click it and Unblock the Notifications