Rashtriya Ekta Diwas: पीएम मोदी हुए भावुक, कहा- 'मैं यहां हूं लेकिन मेरा मन मोरबी के पीड़ितों के पास है'
Rashtriya Ekta Diwas: आज स्वतंत्र भारत के पहले उपप्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जंयती है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवड़िया में 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पर श्रद्धांजलि अर्पित की और वल्लभ भाई के आदर्शों को याद किया लेकिन अपने संबोधन में उन्होंने मोरबी हादसे पर दुख जाहिर किया, अपनी बात कहते हुए पीएम मोदी भावुक हो गए, उन्होंने कहा कि 'मैं यहां एकता नगर में हूं लेकिन मेरा मन मोरबी के पीड़ितों से जुड़ा हुआ है। हादसे में जिन लोगों ने जान गंवाई है मैं उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।'
Recommended Video

पीएम ने कहा कि 'आज राष्ट्रीय एकता दिवस हमें इस दुख की घड़ी में एकजुट होकर अपने कर्तव्य पथ पर रहने की संवेदना दे रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि शायद ही जीवन में मैंने इतनी गहरी पीड़ा व्यक्त की गई होगी। एक तरफ गर्व से भरा दिन है और दूसरी तरफ कर्म और कर्तव्य का पथ है। इस कर्तव्य पथ की जिम्मेदारी लेकर मैं आपके बीच में हूं लेकिन करूणा से भरा मन उन पीड़ित परिवारों के बीच में है।'

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि ' हादसे में जिन लोगों को अपना जीवन गंवाना पड़ा है, मैं उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं, दुख की इस घड़ी में सरकार हर तरह से पीड़ित परिवार के साथ है। गुजरात सरकार पूरी शक्ति से , कल शाम से ही राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई है। केंद्र सरकार की ओर से भी राज्य सरकार को पूरी मदद दी जा रही है, राहत-बचाव कार्य में NDRF, सेना और वायुसेना लगी हुई है। लोगों की दिक्कतें कम से कम हो इसे प्राथमिकता दी जा रही है, जिन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, वहां भी मुश्तैदी बरती जा रही है। लोगों की दिक्कतें कम से कम हो इसे प्राथमिकता दी जा रही है। हादसे की खबर मिलने के बाद ही CM भूपेंद्र पटेल मोरबी पहुंच गए थे। राज्य सरकार की ओर से इस हादसे जांच के लिए एक कमिटी बनाई गई है। मैं लोगों को बता दूं कि राहत और बचाव कार्य में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।'

आपको बता दें कि रविवार रात को गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर बने एक ओवरब्रिज के गिरने से एक बड़ा हादसा हुआ, पुल के गिरने से 200 से अधिक लोग नदी में गिर गए हैं। 132 लोगों की इस हादसे में जान चली गई। गुजरात सूचना विभाग ने बताया है सोमवार सुबह तक 32 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। 177 लोगों को बचा गया है। 19 का इलाज जारी है। आपको बता दें कि पुल एक पिकनिक स्पॉट है, जहां वीकेंड और छुट्टी के दिनों पर भारी भीड़ होती है।












Click it and Unblock the Notifications