Video: 'क्या यही है सबसे बड़ा अपराधी', रणवीर इलाहाबादिया को खींचते हुए ले गई पुलिस तो भड़के यूजर्स

Ranveer Allahbadia Controversy: विवादित शो "इंडिया गॉट लेटेंट" में आपत्तिजनक टिप्पणी की वजह से विवादों में आए यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया से गुवाहाटी पुलिस ने शुक्रवार (7 मार्च 2025) को पूछताछ की। रणवीर इलाहाबादिया से तीन-चार घंटे चली पूछताछ "इंडिया गॉट लेटेंट" मामले में ही थी।

रणवीर इलाहाबादिया पूछताछ के लिए असम के गुवाहाटी पहुंचे थे, जहां वे क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए थे। पूछताछ के दिन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस रणवीर इलाहाबादिया का दोनों हाथ पकड़कर, सीढ़ियों पर खींचते हुए ले जाते दिख रही है।

Ranveer Allahbadia Controversy

रणवीर इलाहाबादिया के वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर मचा बवाल

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कुछ पुलिस अधिकारी उसे सीढ़ियों से ऊपर ले जा रहे हैं। ऐसा लगता है कि कुछ धक्का-मुक्की और खींचतान भी हुई है। रणवीर इलाहाबादिया को जिस तरह से पुलिस ले गई है, उसको लेकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने पुलिस पर सवाल उठाए हैं।

कईयों का कहना है कि रणवीर इलाहाबादिया को ऐसे खींचतान का ले जाया गया है, जैसे वो देश का सबसे बड़ा अपराधी हो। कईयों ने लिखा है कि माना रणवीर इलाहाबादिया ने विवादित बयान दिए हैं...लेकिन इस तरह का बर्ताव तो किसी बड़े अपराधी के साथ किया जाता है।

गुरुवार रात (07 मार्च) शहर पहुंचे इलाहाबादिया क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए, जहां उनसे कई घंटों तक पूछताछ की गई। उनके साथ उनके वकील भी थे। संयुक्त आयुक्त अंकुर जैन ने पुलिस टीम का नेतृत्व करते हुए इलाहाबादिया से पूछताछ की।

एएनआई ने जैन के हवाले से कहा, "वह दोपहर करीब 12.30 बजे क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचे और उनसे चार घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई। उन्होंने पुलिस के साथ सहयोग किया और हमारे सभी सवालों के जवाब दिए।"

'आखिरकार खतरनाक अपराधी रणवीर इलाहाबादिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया'

एक सोशल मीडिया यूजर ने तंज करते हुए एक्स पर लिखा, ''आखिरकार भारत के सबसे बड़े और खतरनाक अपराधी रणवीर इलाहाबादिया को भारतीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बड़ी जीत है। दाऊद इब्राहिम, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और विजय माल्या उसके सामने कुछ भी नहीं हैं।''

एक अन्य यूजर ने लिखा, ''भारतीय न्यायपालिका को प्रकाश की गति से आगे बढ़ते देखा गया। केवल तभी जब कोई YouTuber बोलता है। बाकी मामले? 1947 से बफरिंग में फंसे हुए हैं।''

एक अन्य यूजर ने लिखा, ''भारत के सबसे बड़े अपराधी "इंडिया गॉट लेटेंट" शो मोस्ट वांटेड रणवीर इलाहाबादिया गुवाहाटी क्राइम ब्रांच के सामने पेश हो गए। पुलिस इस अपराध की जांच करने के लिए बहुत मेहनत कर रही है, बलात्कार, हत्या, घोटाले जैसे अन्य मूर्खतापूर्ण मामलों की जांच वे सिर्फ 10 साल बाद करेंगे।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+