रानू मंडल के रेलवे स्टेशन पर गाना गाने को लेकर बेटी ने कही चौंकाने वाली बात
नई दिल्ली। सोशल मीडिया की सनसनी और रेलवे स्टेशन पर घूम-घूमकर गाना गाने वाली रानू मंडल की बेटी को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा है। ज्यादातर यूजर्स ने रानू की बेटी को खरी-खोटी सुनाई है। दरअसल, ऐसी खबरें आई थीं कि रानू की बेटी कई साल पहले उनको अकेला छोड़कर चली गई थी। इस बीच लोगों के निशाने पर आई रानू मंडल की बेटी का कहना है कि उसे नहीं मालूम था कि उनकी मां (रानू मंडल) राणाघाट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर गाना गाती थीं।

मुझे नहीं मालूम था कि मां रेलवे स्टेशन पर गाती थीं- बेटी
साथी रॉय का कहना है कि वह नहीं जानती थी कि मां रेलवे स्टेशन पर गाना गाती थीं क्योंकि वह अपनी मां से नियमित रूप से मिलने नहीं जा पाती थी। हाल ही ऐसी खबरें थीं कि अपनी मां के रातों-रात स्टार बनने के बाद साथी उनसे मिलने पहुंची हैं। इसपर साथी का कहना था कि वह अपनी मां के संपर्क में रहती थीं।

मैंने अकेले मां का ध्यान रखा- साथी
साथी ने बताया, 'मैं कुछ महीने पहले धर्मतला में थी और एक दिन अपनी मां को बस स्टैंड पर बैठे देखा। मैंने उनको 200 रु देकर घर जाने को कहा था।' साथी को अब लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है, जिसपर साथी का कहना है कि लोग मां का ख्याल ना रखने के लिए उसे निशाना बना रहे हैं, लेकिन एक वही है जिसने अपनी मां का ध्यान रखा है।

हिमेश की फिल्म में गाना गा रही हैं रानू मंडल
रानू की बेटी का कहना है, "मैं एक अंकल के बैंक खाते के जरिए मां को 500 रुपए और जो कुछ भी संभव था, भेजती थी। मैं एक तलाकशुदा हूं और सूरी में किराने की एक छोटी सी दुकान चलाती हूं, वहीं मैं रहती हूं। मैं एक सिंगल मदर हूं, जो अपने छोटे बेटे की देखभाल करती है, मेरे अपने संघर्ष हैं। बावजूद इसके मैं अपनी मां का ख्याल रखने की पूरी कोशिश करती हूं। मैंने मां से हमारे साथ रहने को बार-बार कहा लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। लेकिन इन सबके बाद भी लोग मुझे ही दोषी मान रहे हैं और बुरा-भला कह रहे हैं।'












Click it and Unblock the Notifications