सलमान खान के 55 लाख का घर देने की खबर का क्या है सच, खुद रानू मंडल ने बताया

नई दिल्ली। रेलवे स्टेशन पर 'इक प्यार का नगमा है' गाकर रातोंरात सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वाली नई सिंगिंग सेंसेशन रानू मंडल को लेकर पिछले दिनों एक खबर काफी वायरल हुई थी। इस खबर में ऐसा बताया जा रहा था कि दिग्गज बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने रानू मंडल को 55 लाख का घर गिफ्ट किया है। हालांकि, इन खबरों के वायरल होते ही सलमान खान के करीबी सूत्रों ने इसे खारिज कर दिया था। उनकी ओर से कहा गया कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। दूसरी ओर रानू मंडल ने इस पर खुद कुछ नहीं कहा था, लेकिन अब रानू मंडल ने खुद इस मुद्दे का पूरा सच उजागर किया है।

'सलमान खान अगर मुझे घर देते तो सबके सामने मुझे पेश करते'

'सलमान खान अगर मुझे घर देते तो सबके सामने मुझे पेश करते'

रानू मंडल ने अब इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए सलमान खान के घर देने वाली वायरल खबर का सच सबके सामने ला दिया है। रानू मंडल ने ये खुलासा एनबीटी डॉट कॉम को दिए एक इंटरव्यू में किया है। रानू मंडल ने कहा, 'जी नहीं, क्योंकि अगर वो मुझे घर देते तो सबके सामने मुझे पेश करते। वो बोलते कि हां मैंने रानू मंडल जी को घर दिया है या फिर फ्रेंड्स को घर दिया। मतलब कुछ तो बोलकर एलान करते ना। जब तक नहीं होता है, यह सोचना तो ठीक नहीं होगा ना।'

क्या सलमान से गाने को लेकर मदद मांगी तो रानू मंडल ने दिया ये जवाब

क्या सलमान से गाने को लेकर मदद मांगी तो रानू मंडल ने दिया ये जवाब

वहीं रानू मंडल से जब इस इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या उन्होंने फिल्मों में गाना गाने के लिए सलमान से कोई मदद मांगी थी? इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'जी नहीं, मैंने किसी को नहीं बोला तो उनको (सलमान खान) बोलना तो दूर की बात है, मैंने हिमेश रेशमिया से भी नहीं कहा था। उन्होंने मुझे 'सुपरस्टार सिंगर' में गाते हुए सुना, फिर मुझे गाने का मौका दिया। मैं उनका शुक्रिया अदा करती हूं क्योंकि वो भगवान के रूप में मुझे मिले।' बता दें कि रानू मंडल ने हिमेश रेशमिया की की फिल्म 'हैपी हार्डी एंड हीर' में दो गाने गाए हैं।

हाल ही में रिलीज हुआ रानू मंडल का ये गाना

हाल ही में रिलीज हुआ रानू मंडल का ये गाना

रानू मंडल ने हाल ही में म्यूजिक कंपोजर और सिंगर हिमेश रेशमिया ने फिल्म 'हैपी हार्डी एंड हीर' के लिए 'तेरी मेरी कहानी' गाना गाया है। बॉलीवुड सॉन्ग 'तेरी मेरी कहानी' बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान रिलीज किया गया। ये गाना रिलीज के साथ ही यू-ट्यूब पर टॉप ट्रेंडिंग में शामिल हो गया है। यही नहीं इस गाने की रिलीज के दौरान रानू मंडल ने फिल्म में पहली बार गाने का ऑफर मिलने पर हिमेश रेशमिया को बधाई दी, उनकी बातों को सुनकर हिमेश रेशमिया की आंखें छलक आईं।

जब रानू मंडल की बात सुनकर रोने लगे हिमेश रेशमिया

जब रानू मंडल की बात सुनकर रोने लगे हिमेश रेशमिया

हिमेश रेशमिया की ओर इशारा करते हुए रानू मंडल ने कहा, 'इन्होंने अगर मुझे मौका नहीं दिया होता, तो मैं कभी नहीं गा सकती थी।' इसी पर हिमेश ने कहा, 'अगर हम किसी टैलेंट को आगे लेकर जाते हैं तो हमें लगता है कि हमने कुछ नहीं किया है। सब कुछ ऊपर वाला करता है, हम तो केवल कठपुतलियां हैं। हमारी तरफ से जो कुछ हो सका हमने किया, अब आपकी बारी है कि आप रानू मंडल को आगे लेकर जाएं।' हिमेश रेशमिया ने आगे कहा, 'जहां टैलेंट दिखे उन्हें आगे बढ़ाना चाहिए, क्योंकि हमें भी किसी न किसी ने सपोर्ट किया था, तब हम आगे आए हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+