Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ranchi Air Ambulance Crash: मौसम बना हादसे की वजह? रांची-दिल्ली एयर एम्बुलेंस ने मांगी थी रूट बदलने की इजाजत

Ranchi Air Ambulance Crash: झारखंड में सोमवार रात एक दर्दनाक विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया। रांची से नई दिल्ली जा रही एक एयर एम्बुलेंस विमान झारखंड के चतरा जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक गंभीर रूप से झुलसा मरीज, डॉक्टर, पैरामेडिक, दो अटेंडेंट और दो पायलट शामिल थे।

यह घटना 23 फरवरी 2026 की रात करीब 7:30 बजे की है। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली 'रेडबर्ड एयरवेज' की एयर एम्बुलेंस (Beechcraft C90) चतरा जिले के सिमरिया ब्लॉक स्थित कसारिया पंचायत के जंगलों में क्रैश हो गई।

ranchi-air-ambulance-crash-chatra

हादसे के वक्त इलाके में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और बिजली कड़क रही थी। चतरा की उपायुक्त (DC) कीर्तिश्री जी. ने सभी सात मौतों की आधिकारिक पुष्टि की है।

Chatra Plane Crash उड़ान भरने के बाद टूटा संपर्क

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के मुताबिक, Beechcraft King Air C90 विमान (टेल नंबर VT-AJV) ने सोमवार शाम 7:11 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। यह विमान दिल्ली स्थित Redbird Airways Pvt Ltd द्वारा संचालित किया जा रहा था और मेडिकल इमरजेंसी के तहत मरीज को दिल्ली ले जाया जा रहा था।

DGCA के अनुसार, विमान ने उड़ान के बाद कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क स्थापित किया था, लेकिन मौसम खराब होने के चलते रूट बदलने (Deviation) की अनुमति मांगी। इसके कुछ ही देर बाद शाम 7:34 बजे, कोलकाता ATC से विमान का रेडार और कम्युनिकेशन संपर्क टूट गया, जो वाराणसी से लगभग 100 नॉटिकल माइल दक्षिण-पूर्व में दर्ज किया गया। इसके बाद विमान ने न तो वाराणसी ATC और न ही लखनऊ ATC से कोई संपर्क किया।

Chatra Plane Crash Details: कौन-कौन थे विमान में सवार?

चतरा की डिप्टी कमिश्नर कीर्ति श्री जी ने समाचार एजेंसी PTI को सभी सात लोगों की मौत की पुष्टि की। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है-

संजय कुमार (41 वर्ष) मरीज (63% जले हुए, इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था)

डॉ. विकास कुमार गुप्ता -डॉक्टर

सचिन कुमार मिश्रा -पैरामेडिक

अर्चना देवी -अटेंडेंट

धुरु कुमार -अटेंडेंट

विवेक विकास भगत -कैप्टन (पायलट)

सवराजदीप सिंह - को-पायलट (कैप्टन)

खराब मौसम या तकनीकी खराबी?

रांची एयरपोर्ट के निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि प्राथमिक तौर पर 'इनक्लिमेंट वेदर' (खराब मौसम) हादसे की वजह लग रहा है। रांची एयरपोर्ट के निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार खराब मौसम इस दुर्घटना की एक संभावित वजह हो सकती है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि हादसे की असली वजह का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही किया जा सकेगा।

हादसे की सूचना मिलते ही DGCA ने औपचारिक जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) की एक टीम भी दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। चतरा के सिमरिया इलाके में उस वक्त भयंकर तूफान था। हालांकि, विमान 39 साल पुराना था, इसलिए तकनीकी विफलता और रखरखाव की भी बारीकी से जांच की जा रही है।

चतरा के एसपी सुमित कुमार ने ANI से बातचीत में बताया, हादसे की जानकारी रात करीब 10 बजे मिली। इलाका बेहद दुर्गम है, इसलिए मौके तक पहुंचना मुश्किल था। दिल्ली से जांच टीम आ रही है और ब्लैक बॉक्स रिकवर करने की कोशिश की जाएगी। कुल सात लोगों की मौत हुई है।

Redbird Airways Beechcraft C90 क्या है?

हादसे का शिकार हुआ विमान दिल्ली स्थित रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित था। 2018 में अक्षय कुमार द्वारा स्थापित इस कंपनी के बेड़े में 7 विमान हैं। यह पिछले एक महीने में छोटे विमानों का दूसरा बड़ा हादसा है।

इससे पहले 28 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र के बारामती में अजित पवार के विमान क्रैश ने सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल उठाए थे। DGCA ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की टीम घटनास्थल पर पहुँच चुकी है ताकि 'ब्लैक बॉक्स' बरामद किया जा सके।

कंपनी के बेड़े में कुल 7 विमान शामिल हैं, जिनमें-

Embraer Legacy 600

Dassault Falcon 2000

Hawker 850XP

Beechcraft Premier 1

Cessna Citation III-650

Cessna Citation XL560

King Air C90 (दुर्घटनाग्रस्त विमान)

चार्टर्ड फ्लाइट्स पर फिर उठे सवाल

यह हादसा ऐसे समय में हुआ है जब चार्टर्ड और नॉन-शेड्यूल्ड ऑपरेटरों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले 28 जनवरी को महाराष्ट्र के बारामती में एक Learjet 45 क्रैश हुआ था, जिसमें उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हुई थी।

उस हादसे के बाद DGCA ने सभी नॉन-शेड्यूल्ड ऑपरेटर्स का स्पेशल ऑडिट करने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है। वहीं Learjet हादसे में शामिल VSR Ventures की जांच रिपोर्ट भी अब तक सामने नहीं आई है।

अब इस रांची-चतरा एयर एम्बुलेंस हादसे ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या चार्टर्ड विमानों की निगरानी पर्याप्त है? खराब मौसम में उड़ानों को लेकर प्रोटोकॉल का पालन हुआ या नहीं? DGCA की ऑडिट रिपोर्ट कब सार्वजनिक होगी? इन सवालों के जवाब आने वाले दिनों में जांच रिपोर्ट के साथ सामने आ सकते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और वर्तमान सरकार के मंत्रियों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। लातेहार के चंदवा निवासी संजय कुमार के परिवार के लिए यह दोहरी मार है, जो पहले से ही उनके इलाज के लिए संघर्ष कर रहे थे। अब सबकी निगाहें AAIB की रिपोर्ट पर हैं कि क्या यह टाला जा सकने वाला हादसा था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+