आलिया भट्ट को रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने दिया यह प्यारा तोहफा, सोशल पर तस्वीर वायरल

बॉलीवुड के नए-नवेले कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं और हों भी क्यों न! रणबीर ने आलिया से अपना रिश्ता जो कुबूल कर लिया है। और अब तो उनके घरवाले भी बेटे की नई गर्लफ्रेंड पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

मुंबई। बॉलीवुड के नए-नवेले कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं और हों भी क्यों न! रणबीर ने आलिया से अपना रिश्ता जो कुबूल कर लिया है। और अब तो उनके घरवाले भी बेटे की नई गर्लफ्रेंड पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। रणबीर की मम्मी नीतू कपूर तो पहले से ही आलिया पर जमकर प्यार बरसा रही हैं, और अब तो उनकी बहन ने भी आलिया को तोहफे देने शुरू कर दिया है।

Alia-Ranbir

रणबीर कपूर अपनी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी के काफी करीब हैं। ऐसे में रणबीर की नई गर्लफ्रेंड को उनकी तरफ से तोहफा न मिले, ऐसा कैसे हो सकता था। रिद्धिमा कपूर साहनी जानीं-मानी ज्वेलरी डिजाइनर हैं। हाल ही में उन्होंने रणबीर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट को एक ब्रेसलेट गिफ्ट किया। इस ब्रेसलेट की तस्वीर खुद आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। रिद्धिमा का शुक्रिया अदा करते हुए उन्होंने लिखा, 'इस खूबसूरत ब्रेसलेट के लिए शुक्रिया रिद्धिमा कपूर साहनी।' बता दें कि पिछले साल जब इंटरनेशनल पॉप सिंगर जस्टिन बीबर भारत आए थे तब भी रिद्धिमा ने उनके लिए कस्टमाइज ब्रेसलेट भेजा था।

Alia-Ranbir

रणबीर की मां नीतू कपूर ने तो पहले से ही आलिया पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया है। नीतू अक्सर आलिया की फोटो पर प्यार भरा कमेंट करती हैं, जिनका जवाब आलिया भी बड़े प्यार से देती हैं।

Alia-Ranbir

आलिया और रणबीर के लिंक अप की खबरें पिछले काफी टाइम से आ रही हैं, लेकिन अब ये रिश्ता खुद रणबीर ने कंफर्म कर दिया है। हाल ही में जीक्यू मैगजीन को दिए इंटरव्यू में रणबीर ने कहा, 'ये सब अभी बहुत नया है और मैं कुछ ज्यादा नहीं बोलना चाहता हूं। इसे अभी वक्त की जरूरत है। एक एक्टर और इंसान के रूप में आलिया बहुत अच्छी हैं। जब मैं उन्हें काम करते देखता हूं तो प्रेरित होता हूं।'

ये भी पढ़ें: सोनम कपूर के रिसेप्शन में साथ पहुंचे रणबीर-आलिया, तो इंटरनेट पर लोगों ने किए ये सवाल!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+