सोनम कपूर के रिसेप्शन में साथ पहुंचे रणबीर-आलिया, तो इंटरनेट पर लोगों ने किए ये सवाल!

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट सोनम के रिसेप्शन में साथ पहुंचे। बस फिर क्या था, कई दिनों से आ रही इनकी डेटिंग की खबर को और हवा मिल गई।

Alia And Ranbir

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के रिसेप्शन में जहां सभी सितारों ने अपने कपड़ों के लिए सुर्खियां बटोरीं, तो वहीं दो सितारे ऐसे भी थे जो किसी और कारण ही चर्चा का विषय बन गए। ये दोनों सितारे और कोई नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में फिलहाल सबसे बड़े नाम रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट सोनम के रिसेप्शन में साथ पहुंचे। बस फिर क्या था, कई दिनों से आ रही इनकी डेटिंग की खबर को और हवा मिल गई और अब फैंस ये जानने को बेताब हैं कि ये वाकई में एक-दूसरे को डेट कर भी रहे हैं या नहीं।

सोशल मीडिया पर डेटिंग की खबरें

सोशल मीडिया पर डेटिंग की खबरें

सोनम कपूर की रिसेप्शन पार्टी में रणबीर और आलिया के साथ आने पर खूब बातें हो रही हैं। बॉलीवुड के गलियारों का तो पता नहीं, लेकिन सोशल मीडिया पर ये चर्चा जोरों पर है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। रिसेप्शन पार्टी में रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट के साथ एकदम डैशिंग एंट्री मारी। जहां सब्यसाची के हरे रंग के लहंगे में आलिया भट्ट एकदम खिल रहीं थीं, तो वहीं मनीष मल्होत्रा की शेरवानी में रणबीर भी कुछ कम नहीं लग रहे थे। इसके बाद आलिया ने इंस्टाग्राम पर ऐसी स्टोरी डाली कि अफवाहों को और हवा मिल गई।

प्यार या प्रमोशनल स्टंट है ये रिश्ता?

प्यार या प्रमोशनल स्टंट है ये रिश्ता?

सोशल मीडिया पर लोगों ने ये अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं कि दोनों डेट कर रहे हैं। वहीं कुछ का कहना है कि ये बस अफवाह है, और दोनों डेट नहीं कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि दोनों के साथ में आने से ये साबित नहीं हो जाता कि ये असल जिंदगी में डेट कर रहे हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा कि ये फिल्म प्रमोशन का एक जरिया है। बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं।

आलिया का क्रश हैं रणबीर!

आलिया का क्रश हैं रणबीर!

इस फिल्म का निर्देशन डायरेक्टर अयान मुखर्जी करेंगे, जो इस मौके पर दोनों के साथ मौजूद थे। वैसे अगर आलिया और रणबीर वाकई में डेट कर रहे हैं, तो इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है। पहला तो ये कि दोनों ही सिंगल हैं। दूसरा ये कि आलिया भट्ट ने काफी पहले कहा था कि उन्हें रणबीर कपूर पर क्रश है। पिछले कुछ दिनों से दोनों का यूं साथ दिखना या तो वाकई डेटिंग या आने वाली फिल्म का प्रमोशन। पढ़िये ट्वीट्स-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+