रामगोपाल यादव बोले, मेरा 10 बोरा आलू सड़ रहा है
रामगोपाल यादव ने बड़े नोटों के प्रतिबंध के फैसले की गोपनीयता पर उठाए सवाल, बोले बड़े घोटाले की संभावना, जांच की मांग की।
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी से निष्कासित रामगोपाल यादव ने आज बड़े नोटों पर प्रतिबंध पर केंद्र सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया। रामगोपाल यादव ने कहा कि हर मां की यही हालत है, लाइन में लगी है, गांव, छोटे शहरों में लंबी लाइन लगी है।

अप्रैल 2017 से 500-1,000 के खत्म किए गए नोट रखना होगा जुर्म,मिलेगी सजा
जनता परेशान
रामगोपाल ने कहा कि भ्रष्टाचारी लाइन में नहीं हैं, कहीं ना कहीं बहुत ही बड़ा घपला हुआ है। उन्होंने कहा कि देश के 10-12 फीसदी लोगों के पैसा और 80 फीसदी आम जनता को परेशान होना पड़ रहा है।
मेरा आलू सड़ रहा है
फसलों को हो रहे नुकसान पर रामगोपाल यादव ने कहा कि फसलों की बुआई के वक्त किसान परेशान है, वह बीज और खाद नहीं ले पा रहा है। उन्होंने कहा कि मेरा 10 बोरा आलू सड़ रहा है। नोटों के बंद होने से वह बिक नहीं रहा है। करोड़ो रुपए की सब्जी फेंकी जा रही है।
1000 का नोट बंद कर मोदी ने वाजपेयी सरकार के फैसले पर की चोट
कितना कालाधन इकट्ठा हुआ सरकार बताए
रामगोपाल ने कहा कि देश भुखमरी की कगार पर है, नोटबंदी की वजह से फैक्ट्री के मालिक परेशान है। लेकिन सरकार लोगो को मुश्किलों की ओर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से पूछा कि वह सदन में बताए कि उसने कितना काला धन अभी तक इकट्ठा किया और कितने लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
गोपनीयता पर उठाए सवाल
रामगोपाल यादव ने बड़े नोटों के प्रतिबंध के फैसले की गोपनीयता पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के एक नेता ने पहले ही दो हजार रुपए के नोट को सोशल मीडिया पर साझा किया था। ऐसे में यह कैसे माना जाए कि यह फैसला लोगों को नहीं पता था। उन्होंने कहा कि एक बड़े घोटाले की आशंकी है इसकी जांच होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications