मोहन भागवत के बयान पर बोले पीएम मोदी के मंत्री- आरक्षण पर बहस की जरूरत नहीं, बना रहेगा
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने मंगलवार को आरक्षण पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि आरक्षण पर बहस की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई मौकों पर कह चुके हैं कि दलितों और ओबीसी को मिलने वाले आरक्षण कम नहीं होगा। उन्होंने ये टिप्पणी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत द्वारा रविवार को दिए गए बयान को लेकर की।

'आरक्षण पर बहस की जरूरत नहीं'
रामदास अठावले ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पीएम मोदी जी ने कई बार यह कहा है कि आरक्षण (दलितों और ओबीसी का) कम नहीं होगा। मुझे नहीं लगता कि आरक्षण की समीक्षा करने की कोई आवश्यकता है। जिन लोगों को आरक्षण मिलना चाहिए, उन्हें आरक्षण अवश्य मिलेगा। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ने आगे कहा कि आरक्षण संविधान द्वारा प्रदान किया गया है और कोई भी समाज के पिछड़े वर्ग से इसे ले नहीं सकता है।
'आरएसएस ने दी सफाई'
रामदास अठावले ने कहा कि मोहन भागवतजी ने जो कुछ कहा था, उस पर आरएसएस ने सफाई दे दी है। मैं इस देश के दलितों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि आरक्षण के मुद्दे पर किसी बहस या पुनर्विचार का प्रश्न ही नहीं उठता। यह संवैधानिक अधिकार है और कोई दलितों से यह नहीं ले सकता। नरेंद्र मोदी सरकार को दलित विरोधी नहीं समझा जाना चाहिए। गौरतलब है कि आरएसएस के प्रचार प्रमुख अरूण कुमार ने ट्वीट किया था कि उनके संगठन ने बार बार स्पष्ट किया है कि वह दलितों, अनुसूचित जनजातियों, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण तथा आर्थिक आधार पर आरक्षण पा रहे लोगों के आरक्षण का पूरा समर्थन करता है।

मोहन भागवत ने क्या कहा था?
गौरतलब है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि जो लोग आरक्षण के समर्थन में हैं, उन्हें यह ध्यान में रखते हुए बोलना चाहिए कि उन लोगों का हित भी सुरक्षित रहे, जो लोग आरक्षण के विरोध में हैं। ठीक इसी तरह से जो लोग आरक्षण के विरोध में हैं, उन्हें इस बात का ध्यान रखते हुए बोलना चाहिए कि जो लोग इसके समर्थन में हैं, उनके हितो की रक्षा हो। दोनों को एक दूसरे का ख्याल रखना चाहिए। भागवत ने कहा कि आरक्षण पर जब भी चर्चा की बात होती है, लोग इसपर कड़ी प्रतिक्रिया देने लगते हैं, जबकि इस मसले पर अच्छे माहौल में चर्चा होनी चाहिए, जिसमे समाज के हर वर्ग को हिस्सा लेना चाहिए। वो पहले भी आरक्षण की समीक्षा की बात कह चुके हैं

मायावती ने किया विरोध
मायावती ने मोहन भागवत के बयान का विरोध करते हुए मंगलवार को ट्वीट किया कि आरएसएस का एससी/एसटी/ओबीसी आरक्षण के सम्बंध में यह कहना कि इसपर खुले दिल से बहस होनी चाहिए, संदेह की घातक स्थिति पैदा करता है जिसकी कोई जरूरत नहीं है। आरक्षण मानवतावादी संवैधानिक व्यवस्था है जिससे छेड़छाड़ अनुचित व अन्याय है। संघ अपनी आरक्षण-विरोधी मानसिकता त्याग दे तो बेहतर है।
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
Iran US Ceasefire: 'यह युद्ध का अंत नहीं है', क्या हैं सशर्त युद्धविराम के लिए ईरान की 10 बड़ी मांगें? -
Iran-US War-14 DAYS CEASEFIRE: पाकिस्तानी प्रस्ताव के पीछे Trump की स्क्रिप्ट? शरीफ की बेवकूफी से खुली पोल -
Khamenei Health Update: सीजफायर या धोखा? मोजतबा खामेनेई कोमा में, फिर पर्दे के पीछे किसने पक्की की ईरान की डील -
Crude Oil Price Today: ट्रंप के एक 'सीजफायर' से दुनिया भर में गिरे तेल के दाम! अब कितने पर पहुंचा क्रूड ऑयल?












Click it and Unblock the Notifications