IPL 2026 Playoffs Schedule: एक ट्रॉफी के लिए 4 टीमों में जंग, कब और कहां खेले जाएंगे प्लेऑफ़ के मुकाबले?
IPL 2026 Playoffs Schedule: आईपीएल का लीग चरण अब समाप्त हो चुका है और अब सभी की नजरें प्लेऑफ मुकाबलों पर टिकी हुई हैं। इस सीजन में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जिसके बाद चार टीमों ने नॉकआउट स्टेज में अपनी जगह पक्की की। अब खिताब की जंग और भी दिलचस्प होने वाली है, क्योंकि हर टीम ट्रॉफी जीतने के लिए पूरा जोर लगाएगी।
प्लेऑफ मुकाबलों का शेड्यूल भी सामने आ चुका है। पहला मुकाबला क्वालिफायर 1 के रूप में 26 मई को खेला जाएगा, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगी। यह मैच शाम 7:30 बजे से हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश कर जाएगी।

इसके बाद 27 मई को एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीमें भिड़ेंगी। यह मैच न्यू चड़ीगढ़ क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। एलिमिनेटर हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, जबकि विजेता टीम को क्वालिफायर-2 खेलने का मौका मिलेगा।
अहमदाबाद में खेला जाएगा फाइनल
क्वालिफायर 2 मुकाबला 29 मई को खेला जाएगा। इसमें क्वालिफायर 1 की हारने वाली टीम और एलिमिनेटर की विजेता टीम आमने-सामने होंगी। इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में जगह बनाएगी। वहीं आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 31 मई को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
आईपीएल प्लेऑफ़ मैचों का शेड्यूल
- क्वालीफायर 1: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बनाम गुजरात टाइटंस (GT) 26 मई, 2026 धर्मशाला
- एलिमिनेटर: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) बनाम राजस्थान रॉयल्स (RR) 27 मई, 2026 न्यू चंडीगढ़
- क्वालीफायर 2: क्वालीफायर 1 की हारने वाली टीम बनाम एलिमिनेटर की विजेता 29 मई, 2026 न्यू चंडीगढ़
- फाइनल: क्वालीफायर 1 की विजेता बनाम क्वालीफायर 2 की विजेता 31 मई, 2026 अहमदाबाद
कड़ी टक्कर के बीच होगा ट्रॉफी का फैसला
फैंस को इस बार प्लेऑफ में कई बड़े खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। सभी टीमों के पास मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं और यही वजह है कि आने वाले मुकाबले बेहद रोमांचक होने वाले हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम दबाव के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए आईपीएल 2026 की ट्रॉफी अपने नाम करती है।












Click it and Unblock the Notifications