दलितों पर अत्याचार का एक बड़ा कारण उन्हें मिलने वाला आरक्षण है: अठावले
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने दलितों पर हुए हमलों को लेकर कहा कि पिछले कुछ दिनों से दलितों पर होने वाले हमले, उनके खिलाफ होने वाले अत्याचार बढ़े हैं, जिसका एक बड़ा कारण यह है कि दलितों को आरक्षण मिल जाता है और दूसरों को नहीं मिल पाता है, जिसकी वजह से वो दलितों पर अत्याचार करते है।

वहीं उन्होंने आर्थिक रूप से पिछड़े हुए लोगों को आरक्षण देने की मांग की और कहा कि एससी/एससटी/ओबीसी आरक्षण को हाथ लगाए बिना जनरल सीटों का 25 प्रतिशत सीट आर्थिक रूप से पिछड़े हुए लोगों को दिया जाना चाहिए।
आरपीआई नेता और केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने राज्यसभा और केंद्रीय मंत्रिमंडल में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण की पैरवी करते हुए कहा कि जब मैं लोकसभा में था तो मैंने मांग की थी कि राज्यसभा और केंद्रीय मंत्रिमंडल में कुछ सीटें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित होना चाहिए। उन्होंने सशस्त्र बलों में भी उनके लिए आरक्षण की मांग की।












Click it and Unblock the Notifications