यूपी में राम नाम की मची होड़, अब रामायण म्यूजियम बनवाएगी भाजपा

लखनऊ। यूपी में चुनाव के आते ही एक बार फिर से राम-नाम की होड़ मच गई है। कोई अयोध्या में इंटरनैशनल थीम पार्क बनाने की तैयारी कर रहा है तो कोई रामायण म्यूजियम। सपा ने जहां थीम पार्क की घोषणा की तो केंद्र सरकार ने रामायण म्यूजियम बनाने का फैसला कर लिया। केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा अयोध्या पहुंच गए। उन्होंने कहा रामायण म्यूजियम की कार्ययोजना को लेकर अहम बैठक की।

ram , sita

आपको बता दें कि केंद्र में सत्ता में आने के बाद सरकार ने टूरिस्ट सर्किट बनाने की घोषणा की थी। रामायण म्यूजियम इसी सर्किट के अंतर्गत है। इतने दिनों तक इस घोषणा क लेकर सरकार सुस्त पड़ी है। अब यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सरकार इसे वोटबैंक में बदलने की तैयारी कर रही है। 250 करोड़ रुपए की लागत से अयोध्या में ये म्यूजियम बनना है।

वहीं सपा सरकार जिस थीम पार्क का निर्माण करने जा रही है। उस की आधारशिला साल 2007 में मायावती ने रखी थी। 2009 में लोकसभा चुनाव के करीब इसके काम में तेजी आई और 27 एकड़ जमीन चिन्हित की गई। इस योजना के लिए 22 करोड़ रुपए मंजूर किए गए, लेकिन बाद में ये योजना ठंडे बस्ते में चली गई, लेकिन अब अखिलेश सरकार सही मौके पर इसे भुनाने की कोशिश कर रही है। देखना होगा कि राम-नाम किसे कितना फायदा पहुंचाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+